उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज एक दिन में रिकाॅर्ड कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 से पार हो गयी है। आज राज्य में 2010 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे संक्रमितों की कुल संख्या 124730 हो गयी है, जिसमें 19030 एक्टिव केस हैं। आज जयपुर में भी एक दिन में आए संक्रमितों की संख्या का रिकाॅर्ड टूटा है।
जयपुर में आज सर्वाधिक 425 संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा जोधपुर में 297, जालोर में 120, भीलवाड़ा में 106, पाली में, अजमेर में 95, उदयपुर में 85, अलवर में 81, बीकानेर में 79 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में आज 15 संक्रमितों की मौत हुई है।
उदयपुर में 85 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 55 शहरी क्षेत्र से और 30 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जिसमें 8 कोरोना वाॅरियर्स, 27 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित और 50 नए केस हैं। जिले में एक्टिव केस 463 हैं और अब तक कुल 3995 संक्रमित हो गए हैं।



