उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और शहीदों की स्मृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान समाज सेवा संस्थान की ओर से सेवा मन से अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आड़ में अभिनव कॉपियों का वितरण किया गया। | Abhinav Notebook Distribution Rajasthan Samaj Seva Sansthan udaipur
राजस्थान समाज सेवा संस्थान की कोषाध्यक्ष रीना जैन ने बताया कि नाई पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आड़ में कक्षा 6 से 8 तक के कुल 57 विद्यार्थियों को शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी की स्मृति में अभिनव कॉपियां (अभिनव अभ्यास पुस्तिका) वितरित की गई। उन्होंने बताया कि यह पहल शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी के माता-पिता सुशीला नागौरी एवं धर्मचंद नागौरी (सेवानिवृत्त शिक्षा, उपनिदेशक) के सहयोग से की गई। | Abhinav Notebook Distribution Rajasthan Samaj Seva Sansthan udaipur
विद्यालय स्टाफ ने इस प्रयास की सराहना की
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सरोज, अध्यापिका मीना पटेल और विद्यालय स्टाफ ने शहीद नागौरी के परिवार और राजस्थान समाज सेवा संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलने के साथ ही शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा भी मिलती है
यह भी पढ़े: सरकारी स्कूलों के छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने की मुहिम में आप भी बन सकते सहयोगी
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

