AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सरकारी स्कूलों के 118 बच्चों को स्वेटर पहनाए : राजस्थान समाज सेवा संस्थान का स्वेटर वितरण अभियान शुरू

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 19, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur sweater distribution rajasthan samaj seva sansthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान समाज सेवा संस्थान, उदयपुर ने ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में स्वेटर वितरण अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन बुधवार को घासा पंचायत समिति क्षेत्र के दो सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के 118 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। | Sweater Distribution in Udaipur

राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत घासा पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिकरनी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामदेवरा में बच्चों को स्वेटर पहनाए गए। सेवा मन से अभियान में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी और मनीष पुरी गोस्वामी ने भी सहयोग किया। | Sweater Distribution in Udaipur

विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्रसिंह चौहान, किशनलाल पूर्बिया, अध्यापक हेमंत जोशी और स्कूल स्टाफ ने संस्थान के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।

पहाड़ी क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को मिली सर्दी से राहत

राजस्थान समाज सेवा संस्थान की सचिव लकी जैन ने बताया कि दोनों सरकारी स्कूल दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं। यहां पढ़ने वाले अधिकांश जरूरतमंद बच्चों के पास सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में बच्चों को ठंड के दिनों में भी बिना गर्म कपड़ों के स्कूल आना पड़ता था।

udaipur sweater distribution rajasthan samaj seva sansthan -1

बच्चों की इस जरूरत की जानकारी मिलने पर राजस्थान समाज सेवा संस्थान की टीम बुधवार को दोनों स्कूलों में पहुंची और 118 बच्चों को स्वेटर वितरित किए। संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक गर्म कपड़े उपलब्ध कराना है।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

राजस्थान समाज सेवा संस्थान की ओर से शुरू किया गया यह स्वेटर वितरण अभियान ग्रामीण सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद विद्यार्थियों तक मदद पहुंचाने की पहल है। इसके माध्यम से सर्दी के मौसम में बच्चों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

udaipur-sweater-distribution-Rajasthan-Samaj-Seva-Sansthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsChild WelfareGovernment Schoolslatest news in hindirajasthan newsRajasthan NGOrajasthan samaj seva sansthanSocial ServiceSweater Distributionsweater distribution in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .