AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डीआरआई की जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ रुपये से अधिक की 13 हजार ई-सिगरेट जब्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 10, 2026
Reading Time: 1 min read
DRI seized 13,000 illegal e-cigarettes worth over Rs 4 crore at Jawaharlal Nehru Port in Navi Mumbai


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मॉप रॉड (पोछा लगाने के डंडे) की आड़ में हो रही थी तस्करी, कंटेनर के निचले हिस्से में छिपाई थीं ई-सिगरेट

नई दिल्ली, एआर लाइव न्यूज। प्रतिबंधित ई-सिगरेट की तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) बंदरगाह पर 13 हजार ई-सिगरेट जब्त की हैं। जब्त ई-सिगरेट की अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। तस्करी के लिए आयातित खेप में ई-सिगरेट को छिपाकर लाया जा रहा था और कागजों में माल को मॉप रॉड यानी पोछा लगाने के डंडे के रूप में घोषित किया गया था। | DRI seizes 13000 e-cigarettes at JNPA port

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई अधिकारियों को विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पर आयात की एक खेप में प्रतिबंधित ई-सिगरेट छिपाकर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने संदिग्ध कंटेनर की जांच की। | DRI seizes 13000 e-cigarettes at JNPA port | Directorate of Revenue Intelligence (DRI)

जांच के दौरान कंटेनर में घोषित मॉप रॉड की खेप के नीचे छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में ई-सिगरेट बरामद हुईं। कुल 13 हजार प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की गईं।

4 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का माल जब्त

डीआरआई ने तस्करी में इस्तेमाल किए गए ई-सिगरेट के साथ उन्हें छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए कवर कार्गो यानी आड़ के रूप में घोषित माल को भी सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

भारत में ई-सिगरेट का आयात और बिक्री प्रतिबंधित

भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और सभी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी प्रणालियों पर प्रतिबंध है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम लागू किया था।

इस अधिनियम के तहत ई-सिगरेट का उत्पादन, विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन प्रतिबंधित है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और आम नागरिकों को ई-सिगरेट के संभावित हानिकारक प्रभावों से बचाना है।

वित्त वर्ष 2026-27 में 135 करोड़ रुपये से अधिक की ई-सिगरेट जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय ने वित्त वर्ष 2026-27 में ई-सिगरेट की अवैध तस्करी के खिलाफ देशभर में अभियान तेज किया है। डीआरआई की ओर से महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के विभिन्न बंदरगाहों, हवाई अड्डों तथा अंतर्देशीय कंटेनर डिपो में कार्रवाई की गई है। इन कार्रवाइयों में अब तक लगभग 3 लाख 55 हजार ई-सिगरेट जब्त की जा चुकी हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 135 करोड़ रुपये से अधिक है।

Tags: customs departmentDirectorate of Revenue Intelligence (DRI)DRIE-cigarette SeizureE-Cigarette smugglingFinance Ministryindia newsJNPA PortNavi Mumbai

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .