AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दिव्यांग गाय को लगाया कृत्रिम पैर, अब फिर चल सकेगी: नारायण सेवा संस्थान की अनूठी पहल

Lucky Jain by Lucky Jain
October 23, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur narayan-seva-sansthan-artificial-limb-for-cow


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। इंसान की तरह बोलकर अपनी पीड़ा बयां न कर पाने वाले मूक प्राणियों के दर्द को समझना संवेदना की मिसाल है। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर ने सेवा और आधुनिक तकनीक का ऐसा ही अनूठी मिसाल पेश की है। दुर्घटना में अपना अगला बायां पैर गंवा चुकी एक गाय को मॉड्यूलर कृत्रिम अंग लगाकर दोबारा खड़ा करने और चलने में सक्षम बनाया गया है। | Narayan Seva Sansthan Artificial Limb (Leg) for Cow

राजसमंद जिले के घोड़ाघाटी में दुर्घटना के बाद गाय का अगला बायां पैर कट गया था। पैर गंवाने के बाद उसके लिए सामान्य रूप से चलना-फिरना मुश्किल हो गया था। मामले की जानकारी नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल पहल करते हुए संस्थान के प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स (P&O) विभाग की विशेषज्ञ टीम को मौके पर भेजा।

गाय के लिए तैयार किया गया विशेष कृत्रिम पैर

विशेषज्ञ टीम ने मौके पर गाय की शारीरिक स्थिति, प्रभावित हिस्से और कृत्रिम अंग लगाए जाने की संभावनाओं का बारीकी से परीक्षण किया। उसकी शारीरिक बनावट और जरूरत के अनुसार माप लिए गए, ताकि कृत्रिम पैर को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से फिट किया जा सके।

इसके बाद नारायण सेवा संस्थान की P&O हेड डॉ. मानस रंजन साहू ने तकनीकी जिम्मेदारी संभाली। विशेषज्ञों ने आवश्यक माप और मॉडलिंग के आधार पर विशेष सामग्री से मॉड्यूलर नारायण आर्टिफिशियल लिंब तैयार किया।

कृत्रिम अंग तैयार होने के बाद तकनीकी टीम दोबारा घोड़ाघाटी पहुंची और गाय को कृत्रिम पैर फिट किया गया।

कृत्रिम पैर लगते ही खड़े होने की कोशिश सफल

फिटमेंट के बाद गाय को कृत्रिम पैर के सहारे खड़ा करने और चलाने का प्रयास किया गया। यह प्रयास सफल रहा। लंबे समय से चलने में असमर्थ गाय को दोबारा अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ते देख वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह पहल केवल कृत्रिम अंग लगाने की तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह बताती है कि आधुनिक प्रोस्थेटिक तकनीक का इस्तेमाल मूक प्राणियों की पीड़ा कम करने के लिए भी किया जा सकता है।

‘मूक प्राणी का दर्द समझना संवेदनशील हृदय की जरूरत’

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि दुर्घटना में दिव्यांग हुआ व्यक्ति अपनी पीड़ा शब्दों में बता सकता है, लेकिन मूक प्राणी अपनी तकलीफ व्यक्त नहीं कर सकता। ऐसे में उसके दर्द को समझना और मदद के लिए आगे आना संवेदनशीलता और सेवा भावना का दायित्व है।

Tags: Animal WelfareArtificial Leg for CowArtificial Limb for CowArtificial Limb for Disabled CowCow RescueDisabled CowDr Manas Ranjan SahuGhoghatati Rajsamandlatest news in hindinarayan seva sansthannarayan seva sansthan udaipurPrashant Agarwalrajasthan newsrajsamand newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .