AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गोगा से बदला लेने खरीदी 2 पिस्टल, 4 मैगजीन: हार्डकोर अपराधी फरदीन सहित दो गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
October 19, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-police-arrest hardcore-criminal-with two illegal pistol and magazine


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर पुलिस की डीएसटी और सुखेर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हार्डकोर क्रिमिनल फरदीन उर्फ गांजा और उसके हिस्ट्रीशीटर दोस्त फैजल आलम को दो अवैध पिस्टल और चार मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। फरदीन ने यह पिस्टल विरोधी गैंग के हिस्ट्रीशीटर मुजफ्फर उर्फ गोगा से उस पर करवायी गयी फायरिंग का बदला लेने के लिए मंगवायी थी। | udaipur police news

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि अवैध हथियारों के साथ सेक्टर 14 निवासी फरदीन उर्फ गांजा (27) पुत्र शहीद खान और खांजीपीर निवासी फैजल आलम (26) पुत्र रज्जाक हुसैन को गिरफ्तार किया है। फरदीन के खिलाफ मारपीट, लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में 22 प्रकरण दर्ज हैं, वहीं फैजल आलम के खिलाफ 8 प्रकरण दर्ज हैं। फैजल सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। यह कार्रवाई सुखेर थानाधिकारी भरत योगी और डीएसटी प्रभारी योगेश की टीम ने संयुक्त रूप से की है।

sojatia jewellers udaipur

हथियार कहां से खरीदे पड़ताल कर रही पुलिस

पुलिस फरदीन और फैजल से पूछताछ कर हथियार सप्लायर की जानकारी जुटा रही है। फरदीन ने ये हथियार उस पर 29 अगस्त 2026 की रात को हुए हमले का बदला लेने के लिए मंगवाए थे।

29 अगस्त की रात मुजफफ्फर उर्फ गोगा गैंग के गुर्गों ने फरदीन उर्फ गांजा पर फायरिंग की थी। बदमाश फरदीन के पीछे इस कदर पड़े थे कि गोवर्धन विलास सेक्टर 14 से सवीना से उदियापोल से सूरजपोल थाने तक बदमाशों ने फरदीन का पीछा करने के लिए देर रात गाड़ी दौड़ायी थीं और फायरिंग की थी। बचने के लिए फरदीन सूरजपोल थाने में घुस गया था। इस हमले में गोली लगने से फरदीन घायल हुआ था। ठीक होने के बाद से फरदीन बदला लेने की फिराक में था।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: गैंगवार- फरदीन को गोगा से इस हमले का बदला लेना था

उदयपुर में फायरिंग से गैंगवार की आहट: फिल्मी स्टाईल में रात को शहर में दौड़ीं बदमाशों की गाड़ियां, कहां थी पुलिस?

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsfiring in udaipurgangwarlatest news in hindimujaffar @ goga criminalRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur crimeUdaipur Crime Newsudaipur firing newsudaipur gangwarUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .