AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ सीजेपी का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 10, 2026
Reading Time: 1 min read
Delhi Election Commission Protest abhijeet dipke cjp


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रेल-मेट्रो सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली, एआर लाइव न्यूज। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। | Delhi Election Commission Protest

जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की धरपकड़

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से युवा दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को रोकना शुरू कर दिया। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है, जिससे आवागमन प्रभावित होने की सूचना है। | Delhi Election Commission Protest

प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली के संबंधित क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत संबंधित क्षेत्र में प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए जा सकते हैं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए सतर्क है।

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके साथी कार्यकर्ता सौरभ दास तथा आशुतोष रांका को शनिवार को नई दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। जिस विमान से ये लोग दिल्ली पहुंचे, पुलिसकर्मी हवाई अड्डे पर विमान के अंदर पहुंचे और उन्हें वहीं से हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन का उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग है। देश के अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं की भागीदारी के चलते राजधानी में प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

Delhi Election Commission Protest abhijeet dipke cjp
Delhi Election Commission Protest abhijeet dipke cjp

दिल्ली में प्रदर्शन का रेल और मेट्रो सेवाओं पर असर

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच रेल और मेट्रो सेवाओं पर भी असर है। विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाली कुछ रेल सेवाएं रद्द की गई हैं। इनमें उदयपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन भी शामिल है। इसके अलावा, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास को अस्थायी रूप से बंद किए जाने की सूचना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Abhijeet DipkeAbhijeet Dipke Detainedar live newsCJPCJP ProtestDelhi Election Commission ProtestDelhi Metro NewsDelhi Metro Servicesdelhi newsdelhi policeDelhi ProtestDelhi Protest NewsElection Commission ProtestGyanesh KumarGyanesh Kumar Resignation Demandlatest news in hindiNew Delhi Protestrajasthan newsUdaipur Delhi TrainUdaipur Delhi train cancelled

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .