उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में तीतरड़ी-गुप्तेश्वर रोड पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। | Udaipur truck accident
इस हादसे में मृतका की पहचान निवासी तीतरड़ी निर्मला साहू उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। जिस जगह हादसा हुआ वहां से कुछ ही दूरी पर महिला का घर था। | Udaipur truck accident
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक के केबिन में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने काफी मशक्कत कर चालक को भीड़ से छुड़या और बाद में चालक को पुलिस थाने लेकर गई।

