AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून मेवाड़ से भी विदा, राजस्थान के सभी हिस्सों से हुई मानसून की वापसी : झीलें रह गई खाली, छलकने की उम्मीदें भी रह गई अधूरी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 3, 2026
Reading Time: 2 mins read
rajasthan-monsoon-2026-withdraws-from-mewar-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम विभाग ने की अधिकृत घोषणा

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज 3 अक्टूबर 2026 को मेवाड़ समेत राजस्थान के सभी हिस्सों से विदाई ले ली है। मौसम विभाग ने राजस्थान से मानसून की वापसी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस साल मानसून की विदाई सामान्य तिथि से करीब तीन दिन देरी से पूरी हुई। राजस्थान सहित देश के कुछ अन्य प्रदेशों से भी मानसून विदा हो गया है। | Monsoon Withdrawl from Mewar udaipur | latest news Monsoon udaipur

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मानसून की वापसी की शुरुआत 19 सितंबर 2026 को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से हुई थी। इसके बाद मानसून धीरे-धीरे पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान से भी पीछे हटता गया और 3 अक्टूबर को पूरे प्रदेश से इसकी विदाई हो गई। | Monsoon Withdraws from Mewar udaipur | Southwest Monsoon 2026 has officially withdrawn from Mewar udaipur division and all parts of Rajasthan

2 जुलाई को राजस्थान पहुंचा था मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस साल 2 जुलाई 2026 को राजस्थान में प्रवेश किया था। इससे पहले मानसून के जून के तीसरे सप्ताह के आसपास राजस्थान पहुंचने का अनुमान था, लेकिन इसके आगमन में देरी हुई।

देश में भी मानसून की शुरुआत सामान्य समय से कुछ दिन पीछे रही। केरल में मानसून ने 4 जून 2026 को दस्तक दी थी। राजस्थान पहुंचने के बाद भी कई चरणों में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर और असमान बनी रहीं।

मेवाड़ में बारिश के कई दौर आए, लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं हुई

पूरे मानसून सीजन में मेवाड़ के कई हिस्सों में बारिश के अलग-अलग दौर देखने को मिले, लेकिन बारिश का वितरण समान नहीं रहा। कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जबकि अधिकांश इलाकों में अपेक्षित बारिश नहीं हुई।

सावन के दौरान तेज और लगातार बारिश की उम्मीद थी, लेकिन मानसून की सक्रियता कमजोर रही। इस कारण मेवाड़ के कई क्षेत्रों में कुल मौसमी बारिश और जलस्रोतों में पानी की आवक उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई।

झीलों के कैचमेंट में भी मानसून ने किया निराश

कमजोर और असमान मानसूनी बारिश का असर उदयपुर की झीलों और जलस्रोतों पर भी दिखाई दिया। पिछोला और फतहसागर झील के कैचमेंट क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से झीलें खाली रह गई है।

उदयपुर की प्रमुख झीलों के अलावा कई तालाबों और बांधों में भी पानी का स्तर उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ पाया। यही वजह है कि मानसून की विदाई के साथ ही आगामी गर्मी में पेयजल उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। आने वाले महीनों में बारिश की कमी वाले क्षेत्रों में भूजल स्तर में भी कमी आएगी।

rajasthan monsoon 2026 withdraws from udaipur

मानसून की विदाई के बाद अब जल प्रबंधन पर नजर

राजस्थान से मानसून के पूरी तरह विदा होने के बाद अब जलस्रोतों में उपलब्ध पानी और आगामी गर्मी के लिए जल प्रबंधन महत्वपूर्ण होगा। उदयपुर सहित मेवाड़ में पेयजल के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

आने वाले महीनों में बारिश की कमी वाले क्षेत्रों में भूजल स्तर, बांधों में उपलब्ध पानी और शहरी पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर विशेष निगरानी की जरूरत होगी।

यह भी पढ़े: इस साल कैसे मानसून ने मेवाड़ को किया निराश

उदयपुर की झीलों के भरने की अब उम्मीदें कम, कैचमेंट के बांध भी खाली

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsFateh Sagar Lakelatest news in hindilatest news Monsoon udaipurMewar monsoonMewar WeatherMonsoon withdrawalmonsoon withdrawal rajasthanpichola lakerainfallrajasthan MonsoonRajasthan Monsoon 2026rajasthan newsrajasthan weatherSouthwest MonsoonUdaipur MonsoonUdaipur newsudaipur news updateudaipur weather

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .