AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर की झीलों के भरने की अब उम्मीदें कम, कैचमेंट के बांध भी खाली

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 9, 2026
Reading Time: 3 mins read
Udaipur lakes Fateh Sagar and Pichola water level september 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मानसून के विदा होने का समय भी आ गया है

देवेंद्र शर्मा,एआर लाइव न्यूज,उदयपुर। इस साल मानसून ने उदयपुर ही नहीं मेवाड़ के अधिकांश भागों को निराश ही किया है। सबसे बड़ी चिंता झीलों को लेकर है और मानसून की चाल को देखते हुए अब इस मानसून सीजन में उदयपुर की फतहसागर, पिछोला और अन्य प्रमुख झीलों के भरने की उम्मीदें बहुत कम है। इस स्थिति में आने वाले समय में पेयजल संकट और सिंचाई संकट की स्थिति भी बनती नजर आने लगी है। अब मानसून के विदा होने का समय भी आ गया है। इससे चिंता ज्यादा बढ़ गई है। अब कोई चमत्कार ही उदयपुर की झीलों को भर पाएगा। | Udaipur lakes water level

फतहसागर आधे से ज्यादा है खाली

उदयपुर की पहचान फतहसागर झील की भराव क्षमता 13 फीट है, जबकि वर्तमान जलस्तर करीब 6 फीट है। यानी झील अभी भी आधे से ज्यादा खाली है। झील से शहरी क्षेत्र में नियमित पेयजल वितरण के लिए पानी का उठाव होने से जलस्तर में कमी आ रही है। दूसरी तरफ मानसून सीजन में भी पानी की आवक नहीं हो रही। यह कहीं न कहीं आने वाले समय में पेयजल संकट की स्थिति बनने का संकेत माना जा सकता है। | Udaipur lakes water level |

पिछोला में भी उम्मीद के मुताबिक पानी नहीं

शहर की पिछोला झील की भराव क्षमता 11 फीट है और वर्तमान जलस्तर करीब 7.1 फीट है। इन दिनों सीसारमा नदी में करीब पांच इंच पानी का बहाव बना हुआ है, लेकिन इस बहाव से पिछोला के पूरी तरह भरने की संभावना कम है।

पिछोला को भरने वाले आकोदड़ा, मादड़ी और देवास प्रथम बांध भी काफी खाली पड़े होने से जलसंसाधन विभाग उस स्थिति में भी नहीं है कि उन बांधों का पानी उदयपुर लाकर यहां की झीलों को लबालब कर पाए।

कैचमेंट के बांध भी खाली: जयसमंद और मानसी वाकल बांध के कैचमेंट में नहीं हुई अच्छी बारिश

उदयपुर की झीलों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कैचमेंट क्षेत्र में स्थित जलाशयों में भी इस बार पानी की स्थिति संतोषजनक नहीं है। बड़ी तालाब, मदार बड़ा और मदार छोटा भी पूरी तरह नहीं भर पाए हैं।

इसी तरह मानसी वाकल बांध और जयसमंद झील में भी इस मानसून सीजन में अपेक्षा के अनुरूप पानी की आवक नहीं हुई है। इससे उदयपुर के जलस्रोतों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Udaipur jaisamand lake water level september 2026

आगे कैसा रहेगा मानसूनी सीजन

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी चार दिनों तक कमजोर मानसून की प्रबल संभावना जताई गई है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में आगामी पांच दिनों तक कमजोर मानसून रहने की संभावना है। हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 12 सितंबर से हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

उदयपुर के लिए यह बारिश कितनी प्रभावी होगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल झीलों और कैचमेंट बांधों की स्थिति को देखते हुए उदयपुर की प्रमुख झीलों के पूरी तरह भरने के लिए अच्छी और व्यापक बारिश की जरूरत है।

उदयपुर की प्रमुख झीलों और बांधों की वर्तमान स्थिति

भराव क्षमता : वर्तमान जलस्तर (जलस्तर फीट में)
  • फतहसागर: 13: 6
  • पिछोला: 11: 7.1
  • बड़ी तालाब : 32: 18.6
  • मदार बड़ा: 24: 17
  • मदार छोटा: 21: 13
  • उदयसागर: 24: 21.5
  • वल्लभनगर बांध: 19.50: 13.2
  • देवास प्रथम: 34: 17.6
  • मादड़ी बांध: 34: 10.9
  • आकोदड़ा बांध : 60: 1.31
  • जयसमंद: 27.5: 14.9
  • मानसी वाकल: 581.20: 576.75 (आरएल मीटर)

यह भी पढ़े: मौसम विभाग ने पहले ही दे दिए थे कम बारिश के संकेत

चिंता के बादल : अगस्त-सितंबर में भी देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश के संकेत,अल नीनो बढ़ाएगा चिंता

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Akodara Damar live newsDewas DamDewas first damFateh Sagar LakeFateh Sagar Lake water leveljaisamand lakeMadri DamMansi WakalMansi Wakal damMewarMewar monsoonmonsoon 2026pichola lakePichola Lake water levelrajasthan weatherudaipurUdaipur dams water levelUdaipur lake water crisisudaipur lakesUdaipur lakes water levelUdaipur Monsoon 2026Udaipur rainfallUdaipur Water CrisisUdaipur water shortageudaipur weatherWater Level

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .