AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजसमंद: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, गणेश प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे थे ग्रामीण

Lucky Jain by Lucky Jain
September 24, 2026
Reading Time: 1 min read
rajsamand ganesh visarjan accident


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजसमंद,एआर लाइव न्यूज। राजसमंद जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। रेलमगरा थाना क्षेत्र के बनेडिया ग्राम पंचायत के खटुकड़ा मार्ग पर गुरुवार को हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों का रेलमगरा अस्पताल और आरके जिला अस्पताल में उपचार जारी है। | rajsamand ganesh visarjan accident

हादसे की सूचना मिलने के बाद राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनके उपचार और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मोड़ पर बिगड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन

रेलमगरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत के अनुसार, लोग सांसेरा स्थित जल देवी माताजी तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खटुकड़ा मार्ग पर एक मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को आरके जिला अस्पताल भी रेफर किया गया। हादसे में घायल चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल 11 अन्य लोगों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsGanesh VisarjanGanesh Visarjan Accidentlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsRajsamand Accidentrajsamand accident newsrajsamand ganesh visarjan accidentrajsamand newsRajsamand Railmagra Accidentroad accidentTractor Trolley AccidentudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .