AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भट्ट बने उदयपुर के डिप्टी मेयर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 22, 2026
Reading Time: 2 mins read
bjp parshad Dinesh Bhatt has been elected Udaipur Deputy Mayor


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। नगर निगम उदयपुर में डिप्टी मेयर पद के चुनाव में मंगलवार को भाजपा के दिनेश भट्ट ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण मेघवाल को चुनावी मुकाबले में पराजित कर डिप्टी मेयर पद हासिल किया। | Udaipur Deputy Mayor Dinesh Bhatt | nagar nigam udaipur Deputy Mayor Dinesh Bhatt

मेयर की दौड़ में पीछे रहने के बाद डिप्टी मेयर पद पर फोकस

भट्ट लंबे समय तक भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। नगर निगम उदयपुर में मेयर बनने के लिए उन्होंने प्रयास किया था, लेकिन मेयर पद के त्रिकोणीय मुकाबले में वे पारस सिंघवी से पीछे रह गए। | Udaipur Deputy Mayor Dinesh Bhatt | nagar nigam udaipur news

मेयर पद की दौड़ से बाहर होने के बाद दिनेश भट्ट ने डिप्टी मेयर पद के चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित किया। मंगलवार को हुए चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण मेघवाल को हराकर यह पद अपने नाम कर लिया।

चुनावी मुकाबले में दिनेश भट्ट को 56 जबकि लक्ष्मीनारायण मेघवाल को 24 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी अवुला सांईकृष्ण ने दिनेश भट्ट को डिप्टी मेयर पद की शपथ दिलाई। एडीएम सिटी जितेंद्र औझा और जिला निर्वाचन कार्यालय के डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा भी मौजूद रहे।

एक दिन मेयर पद के लिए हुए चुनाव में सभी 80 पार्षदों ने मतदान किया था। उसमें मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी पारस सिंघवी को 55 और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.पूनम कुंवर को 25 वोट मिले थे।

shri sanwaliya seth ji jal jhulni ekadashi mela

प्रमोद सामर फिलहाल पार्षद

निगम चुनाव में मेयर पद की दौड़ में शामिल रहे प्रमोद सामर को नगर निगम बोर्ड में फिलहाल पार्षद की भूमिका में ही रहना होगा। मेयर पद के लिए हुए मुकाबले में वे आगे नहीं बढ़ सके। यह जरूर है कि आने वाले दिनों में नगर निगम बोर्ड में विभिन्न समितियों का गठन होगा उसमें सामर को महत्वपूर्ण समिति मिलना तय है।

यह भी पढ़े: फतहनगर-सनवाड़ में कैसे बिगड़ गई भाजपा की चुनावी गणित

फतहनगर में भाजपा का नहीं चला दांव, मावली में गोटी से हुआ फैसला

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbjpcongressDinesh BhattLaxminarayan Meghwalnagar nigam udaipur Deputy Mayor Dinesh Bhattparas singhvipramod samarrajasthan newsUdaipur Deputy Mayorudaipur Municipal CorporationUdaipur newsudaipur news updateudaipur politics

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .