AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फतहनगर में भाजपा का नहीं चला दांव, मावली में गोटी से हुआ फैसला

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 21, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur Nagar Palika adhyaksh chunav 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निर्दलीय ममता चपलोत फतहनगर-सनवाड़ में बनीं पालिकाध्यक्ष

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले की नगर पालिकाओं में पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया। फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका में भाजपा का बहुमत होने के बावजूद निर्दलीय ममता चपलोत पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। वहीं मावली में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को बराबर 10-10 वोट मिलने के बाद गोटी से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा के राकेश कुमार मीणा विजयी रहे। | Udaipur municipal election 2026

उदयपुर नगर निगम में भाजपा के पारस सिंघवी मेयर निर्वाचित हुए। जिले की पांच नगर पालिकाओं में वल्लभनगर और मावली में भाजपा, जबकि भींडर और कानोड़ में कांग्रेस के प्रत्याशी पालिकाध्यक्ष बने। फतहनगर-सनवाड़ में निर्दलीय प्रत्याशी ममता चपलोत ने बाजी मारी। | Udaipur municipal election 2026

फतहनगर-सनवाड़ में भाजपा के बहुमत के बावजूद निर्दलीय ममता चपलोत की जीत

फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका के चुनाव में भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 पार्षद विजयी हुए थे। ऐसे में पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत की संभावना मानी जा रही थी।

चुनाव से पहले भाजपा पार्षद और पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत ने उनकी पत्नी ममता चपलोत को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतार दिया। इसके बाद पालिका की राजनीति में मुकाबला दिलचस्प हो गया। कांग्रेस ने भी ममता चपलोत को समर्थन देने का निर्णय लिया। यहां भाजपा ने चपलोत को चीत करने के लिए कई दांव खेले, लेकिन सभी दांव फेल हुए ।

पालिकाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में ममता चपलोत को 14 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी सीमा देवी को 11 वोट मिले। इस तरह ममता चपलोत ने 3 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। ममता चपलोत की जीत के साथ फतहनगर-सनवाड़ में भाजपा के पार्षदों के बहुमत के बावजूद पालिकाध्यक्ष पद पार्टी के खाते में नहीं गया।

shri sanwaliya seth ji jal jhulni ekadashi mela

भींडर में कांग्रेस के सुंदरलाल लिखमावत विजयी

भींडर नगर पालिका में कांग्रेस के सुंदरलाल लिखमावत पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्हें 14 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मीना देवी को 11 वोट प्राप्त हुए। भींडर में पार्षद चुनाव में कांग्रेस के 13 और भाजपा के 12 पार्षद जीते थे। पालिकाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 14 वोट मिलने से क्रॉस वोटिंग की स्थिति सामने आई।

वल्लभनगर में भाजपा की सोवनी देवी निर्वाचित

नगर पालिका वल्लभनगर में भाजपा की सोवनी देवी ने पालिकाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें 16 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रामी देवी को 4 वोट प्राप्त हुए।

मावली में 10-10 वोट के बाद गोटी से हुआ फैसला

मावली नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव सबसे रोचक रहा। भाजपा के राकेश कुमार मीणा और कांग्रेस की पुष्पा कुमारी भील को 20 में से 10-10 वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने के बाद चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में गोटी के माध्यम से फैसला किया गया। गोटी भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार मीणा के पक्ष में निकली और उन्हें पालिकाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। मावली में पार्षद के चुनाव में कुल 20 में से 10 पार्षद कांग्रेस के, भाजपा के 9 जबकि 1 पार्षद निर्दलीय चुनाव जीता था।

कानोड़ में कांग्रेस के रोनक स्वर्णकार की जीत

कानोड़ नगर पालिका में कांग्रेस के रोनक स्वर्णकार पालिकाध्यक्ष चुने गए। उन्हें 14 वोट मिले, जबकि भाजपा के शिवकुमार सोनी को 6 वोट प्राप्त हुए।

उदयपुर नगर निगम में पारस सिंघवी बने मेयर

उदयपुर नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में भाजपा के पारस सिंघवी निर्वाचित हुए। इसके साथ ही उदयपुर नगर निगम और जिले की नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है।

मंगलवार को डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष पद के चुनाव

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अनुसार, उदयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर और जिले की नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मंगलवार को होंगे। उम्मीदवार सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। आवश्यकता होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbjp udaipurcongress udaipurFatehnagar Sanwarlatest news in hindiMamta ChaplotMavli Municipal ElectionMunicipal Election Resultsrajasthan newsRajasthan PoliticsUdaipur Election Resultsudaipur Municipal CorporationUdaipur Municipal Election 2026Udaipur newsudaipur news updateudaipur-municipal-election-2026- board chairman-Results

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .