AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

Gen Z को जागरूक करने पहुँचे गीतांजलि हॉस्पिटल के विशेषज्ञ

Lucky Jain by Lucky Jain
August 23, 2026
Reading Time: 1 min read
hpv-vaccination-cervical-cancer-awareness-geetanjali-hospital-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

HPV वैक्सीनेशन पर दिया संदेश

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और HPV वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गीतांजलि हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने उमरड़ा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। “हेल्थ टॉक – सर्वाइकल कैंसर” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। | hpv vaccination | cervical cancer awareness | geetanjali hospital udaipur

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. नीलम काबरा तोशनीवाल, सहायक प्राध्यापक, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (GMCH), ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों, बचाव, स्क्रीनिंग और HPV वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में शामिल है, लेकिन समय पर स्क्रीनिंग और HPV वैक्सीनेशन के जरिए इसके जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

HPV संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण

डॉ. नीलम ने बताया कि अधिकांश सर्वाइकल कैंसर के मामलों का संबंध ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण से होता है। उन्होंने महिलाओं को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित पैप स्मीयर और HPV टेस्ट कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर उपचार के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

HPV वैक्सीनेशन पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में HPV वैक्सीनेशन को लेकर विद्यार्थियों के बीच मौजूद सवालों और भ्रांतियों को भी दूर किया गया। डॉ. नीलम ने बताया कि HPV वैक्सीन 9 से 45 वर्ष की आयु में दी जा सकती है और कम उम्र में टीकाकरण संक्रमण से पहले बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि HPV वैक्सीनेशन केवल लड़कियों तक सीमित नहीं है, बल्कि लड़कों के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में स्टूडेंट्स द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Cancer Awarenesscervical cancerCervical Cancer AwarenessCervical Cancer PreventionDr Neelam Kabra Toshniwalgeetanjali hospital udaipurGen Z Health AwarenessHPV InfectionHPV TestHPV VaccinationHPV vaccination and cervical cancer awarenessHPV Vaccinelatest news in hindiPap Smear TestudaipurUdaipur health newsUdaipur newsudaipur news updateWomen Health

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .