AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: वृद्ध दंपति घर से लापता, 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, अपहरण की आशंका

Lucky Jain by Lucky Jain
August 13, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-gogunda sayra elderly-couple-missing


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आखिरी क्यों गोगुंदा, सायरा क्षेत्र से लापता हो रहे लोग.? वुद्ध दंपत्ति की लास्ट मोबाइल लोकेशन लखावली के पास मिली, लेकिन दंपत्ति वहां भी नहीं मिले

गोगुंदा/उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र के सायरा थाना इलाके से घर में अकेले रह रहे वृद्ध दंपति के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पुनावली गांव निवासी लहरी लाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी बुधवार अलसुबह अपने घर से लापता हैं। जबकि मंगलवार रात 9.30 बजे उरिश्तेदार दामाद की उनसे फोन पर बात हुई थी, तब तक सब ठीक था। परिजनों को चिंता है कि रात में ऐसा क्या हुआ कि बुजुर्ग दंपत्ति लापता हैं। 36 घंटे बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। अपहरण की आशंका भी जतायी जा रही है। | Udaipur Gogunda Sayra elderly couple missing | udaipur crime news | udaipur kidnapping news

गोगुंदा-सायरा क्षेत्र से लोगों का इस तरह से गायब होना भी चिंता का विषय है। गोगुंदा उपखंड मुख्यालय के मजावद पंचायत के कुंडाउ गांव के तुलसीराम 6 महीने से लापता हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने धरने-प्रदर्शन किए, विरोध में जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि तक दे दी, लेकिन पुलिस तुलसीराम को नहीं ढूंढ पायी।

सुबह दूध देने नहीं पहुंचे तो हुआ शक

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे रिश्तेदार दामाद कमल पालीवाल ने लहरी लाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद बुधवार सुबह लहरी लाल दूध देने नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई।

परिजन जब उनके घर पहुंचे तो दोनों वहां नहीं मिले। आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने सायरा पुलिस को सूचना दी। दंपत्ति का पुत्र गुजरात रहता है, ऐसे में बुजुर्ग दंपत्ति घर में अकेले रहते हैं। माता-पिता के लापता होने पर उनका बेटा भी गांव पुनावली आ गया है।

लखावली के समीप मिली मोबाइल लोकेशन

बताया जा रहा है कि लहरी लाल पालीवाल के मोबाइल की लोकेशन लखावली के समीप मिली। मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजन मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन वृद्ध दंपति का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद पुलिस ने भी मोबाइल लोकेशन और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर तलाश का दायरा बढ़ा दिया है।

पुलिस ने तेज की तलाश

वृद्ध दंपति के अचानक लापता होने से परिजन बेहद चिंतित हैं। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है और मोबाइल लोकेशन सहित अन्य माध्यमों से दोनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल करीब 36 घंटे बीतने के बावजूद वृद्ध दंपति के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने से परिवार और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए दोनों की तलाश में जुटी है।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: नहीं मिला तुलसीराम

तुलसीराम लापता, पुलिस जंगलों में खाक छान रही, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को दी श्रद्धांजलि!

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: elderly couple missingelderly couple missing caseelderly couple missing case udaipurGogunda missing newsgogunda newsGogunda Sayra elderly couple missingLakhawali mobile locationPunawali missing couplerajasthan newsSaira NewsUdaipur breaking newsUdaipur Crime NewsUdaipur Gogunda Sayra elderly couple missingudaipur live newsUdaipur newsUdaipur Policeudaipur sayra police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .