AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने क्षेत्र की रेल सुविधाओं की जरूरतों की तरफ रेल मंत्री का दिलाया ध्यान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 1, 2026
Reading Time: 1 min read
Mahima Kumari Mewar meets Rail Minister Ashwini Vaishnaw


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मावली आने वाली सभी ट्रेनों को नाथद्वारा (मंडियाना) तक विस्तारित करने का आग्रह भी किया

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज।। राजसमंद लोकसभा सांसद महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल अवसंरचना के विकास, नई रेल परियोजनाओं, ट्रेनों के विस्तार और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। | Mahima Kumari Mewar meets Rail Minister Ashwini Vaishnaw| mp kumari mewar news latest

बैठक के दौरान सांसद ने जनभावनाओं के अनुरूप कांकरोली रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तन करने की मांग दोहराई। इसके अलावा इंदौर–मेवाड़ वीर भूमि एक्सप्रेस (19316) की वापसी समय-सारिणी में संशोधन, वेरावल–हरिद्वार–वेरावल (09203/09204) ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन संचालित करने तथा मावली आने वाली सभी ट्रेनों को नाथद्वारा (मंडियाना) तक विस्तारित करने का आग्रह किया, ताकि नाथद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके।

नई रेल लाइनों का प्रस्ताव भी रखा

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने राजसमंद क्षेत्र की दीर्घकालिक रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए देवगढ़-मदरिया–हरिपुर, कपासन–राजसमंद (वाया गिलुण्ड), कुंवारिया–भीलवाड़ा (वाया गंगापुर) तथा नाथद्वारा–टोडारायसिंह (वाया कोठियारा, बनेरिया, रेलमगरा, गंगापुर और किशनगढ़) नई रेल लाइनों के निर्माण का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

इसके साथ ही देवगढ़–ब्यावर (वाया भीम-जवाजा) नई ब्रॉडगेज रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द तैयार कर निर्माण कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया गया।

बैठक में भीम विधानसभा क्षेत्र के कामलीघाट चौराहा (देवगढ़) स्थित पुलिया के पास निष्क्रिय रेलवे ट्रैक परिसंचलन क्षेत्र (फाटक) को हटाकर आमजन की सुविधा के लिए सर्विस रोड निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

इन प्रस्तावों के लागू होने से राजसमंद की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि इन प्रस्तावों के लागू होने से राजसमंद की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार एवं उद्योग को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रस्तावों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Rajsamand MP Mahima Kumari Mewar met Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw to discuss for rail connectivity

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ashwini vaishnawIndian RailwaysKankroli Railway Stationlatest news in hindimahima kumari mewarMewar Railway Developmentmp kumari mewar newsmp kumari mewar news latestmp kumari mewar railmp kumari mewar rail demandmp kumari mewar rail newsNathdwara Railway ConnectivityNew Railway LinesRail Minister MeetingRailway DevelopmentRailway InfrastructureRailway Projects Rajasthanrajasthan newsRajasthan Railway Projectsrajsamand newsRajsamand Rail Connectivityudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .