उदयपुर। शहर के गीतांजलि हॉस्पिटल में जीआई सर्जन डॉ. हेमंत जैन एवं लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. साहिल गुप्ता ने महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के सदस्य भंवर सेठ एवं संस्थान के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक कर लिवर ट्रांसप्लांट और उन्नत गैस्ट्रो-लिवर उपचार सेवाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। | Geetanjali Hospital Udaipur Liver Transplant
बैठक के दौरान गीतांजलि हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार ने बताया कि अस्पताल में पेट, आंत और लिवर से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। मरीज नियमित ओपीडी के साथ-साथ ऑफलाइन एवं ई-कंसल्टेशन के माध्यम से भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, जिससे दूर-दराज़ के क्षेत्रों के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
बैठक का मुख्य विषय गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर और जयपुर में निकट भविष्य में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू करने की संभावनाएं रहा। इस दौरान आवश्यक चिकित्सा अधोसंरचना, विशेषज्ञ टीम, तकनीकी तैयारियों और कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
विशेषज्ञों ने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होती है तो उदयपुर और दक्षिणी राजस्थान के मरीजों को महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा उन्हें विश्वस्तरीय उपचार अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा।
बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, समय पर जांच, लिवर रोगों की रोकथाम और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में गीतांजलि हॉस्पिटल की पहल की सराहना की।


