AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन जारी: पुलिस की लाठियां खाकर भी डटे हैं छात्र, कांग्रेस भी उतरी सड़क पर

Lucky Jain by Lucky Jain
July 21, 2026
Reading Time: 2 mins read
Jantar Mantar CJP Protest Continues


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनम वांगचुक ने “चलो संसद” मार्च में छात्रों पर पुलिस की बर्बरता देख भूख हड़ताल जारी रखने का लिया निर्णय

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का शिक्षा सुधार और पेपर लीक के विरोध में चल रहा आंदोलन मंगलवार 21 जुलाई को भी जारी रहा। सोमवार को “चलो संसद” मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस बर्बरता के बावजूद हजारों प्रदर्शनकारी फिर से जंतर-मंतर पहुंच गए और धरना जारी रखा। आंदोलनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। | Jantar Mantar CJP Protest Continues

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और युवाओं की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार जवाबदेही तय नहीं करती। उन्होंने छात्रों से हिम्मत न हारने और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की। इसी बीच कांग्रेस ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास के निकट विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

Jantar Mantar Protest -1

पुलिस की बर्बर कार्रवाई, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं थमा आंदोलन

सोमवार को “चलो संसद” मार्च के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस के अनुसार कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए और दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

हालांकि पुलिस द्वारा जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने के बावजूद देर रात फिर बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर लौट आए। मंगलवार सुबह पुलिस के पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों ने “दिल्ली पुलिस हाय-हाय” के नारे लगाए।

अभिजीत दीपके ने कहा कि सोमवार को हमारे प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर सरकार ने समय बर्बाद किया है। उनके मोबाइल जब्त कर लिए। दोनों को एक तरह से जेपी नड्डा के घर पर नजरबंद कर दिया गया था।

हमारी मांगे स्पष्ट हैं, शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, नीट पेपर लीक के कारण जो 20 बच्चों ने सुसाइड किया, सरकार उनके परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा दे।

वांगचुक को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करने के बहाने डिटेन किया गया था

सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर सुनवायी करते हुए हाईकोर्ट ने वांगचुक को सफदरगंज अस्पताल से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा। सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा चलो संसद मार्च में दौरान पुलिस की बर्बरता देखकर सोनम ने भूख हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। उनका अनशन जारी रहेगा, जब तक पार्लियामेंट इन छात्रों की बात नहीं सुनती।

वांगचुक की पत्नी ने कहा सोनम वांगचुक ठीक हैं, यह सही है कि लगातार भूख हड़ताल से उनकी कुछ रिपोर्ट ऊपर-नीचे हैं। लेकिन लाइफ थ्रेटनिंग नहीं है। सफदरगंज अस्पताल में उन्हें जबरन आईसीयू में रखा गया, जबकि उन्हें आईसीयू में रखने की जरूरत नहीं थी। आईसीयू में रखने के बहाने उन्हें डिटेन किया गया था, ताकि वे किसी से संपर्क न कर सकें। सफदरगंज अस्पताल में हमारे डॉक्टर्स को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया, जो जनप्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचे, उन्हें भी रोक दिया गया। उन्हें पुलिस ने सफदरगंज हॉस्पिटल में उपचार के लिए नहीं, बल्कि डिटेन करने के लिए जबरन भर्ती किया था।

Jantar Mantar Protest

कांग्रेस ने भी शुरू किया विरोध प्रदर्शन

इसी बीच कांग्रेस ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास के निकट विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

यह क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, जहां सामान्यतः धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होती। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, जबकि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप अपने हाथ बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखा।

जंतर-मंतर पर जुट रहे हजारों प्रदर्शनकारी

मंगलवार दोपहर तक हजारों प्रदर्शनकारी फिर से जंतर-मंतर पहुंच चुके थे। सुबह कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbreaking news indiaChalo Sansad MarchCJP Protest Delhicockroach janata partyCompetitive Exam ProtestCongress Protest DelhiDelhi Breaking NewsDelhi Police LathichargeDharmendra PradhanEducation Minister Resignationindia newsJantar Mantar CJP Protest ContinuesJantar Mantar NewsJantar Mantar Protestlatest news in hindinational newspaper leakRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .