AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने अशोका हेल्थ सिटी का किया उद्घाटन

Lucky Jain by Lucky Jain
July 13, 2026
Reading Time: 1 min read
Om Birla inaugurates Ashoka Health City in Nashik


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बोले- अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना समय की मांग

नासिक, एआर लाइव न्यूज। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाराष्ट्र के नासिक में अशोका हेल्थ सिटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को मिलकर कार्य करना होगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार को सशक्त बनाने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों से वर्तमान और भविष्य में उभरने वाली नई बीमारियों की चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को तैयार रखने का आह्वान किया।

Om Birla inaugurates Ashoka Health City in Nashik -1

नासिक की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत का किया उल्लेख

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नासिक आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक जागृति और वीरता की भूमि है। उन्होंने त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, संत ज्ञानेश्वर, संत तुकाराम और छत्रपति शिवाजी महाराज का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएँ और आदर्श आज भी समाज और युवाओं को प्रेरित करते हैं।

अनुसंधान और नवाचार पर दिया जोर

ओम बिरला ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया है, मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाई हैं और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों तक उपचार की सुविधा पहुँचाई है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से नए मेडिकल कॉलेज, आधुनिक अस्पताल और अनुसंधान केंद्र विकसित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में केवल उपचार ही नहीं, बल्कि अनुसंधान और नवाचार को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने अशोका हेल्थ सिटी से मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, कैंसर उपचार, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं तथा चिकित्सा अनुसंधान को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दें युवा चिकित्सक

लोकसभा अध्यक्ष ने चिकित्सा शिक्षा को जनसेवा से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि मेडिकल छात्रों को ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में सेवा देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी नागरिक, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में रहता हो, गंभीर बीमारी की स्थिति में गुणवत्तापूर्ण इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए।

इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल, राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, सांसद तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: Affordable Healthcarear live newsAshoka Health CityAyushman Bharatbreaking news indiaHealth InfrastructureHealthcare Indiaindia newslatest news in hindiLok Sabha Speaker Newsmaharashtra newsMedical InnovationMedical ResearchMother and Child Hospitalnashik newsnational newsom birlaPublic Private PartnershipRural Healthcare

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .