AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही: हजारों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Lucky Jain by Lucky Jain
June 25, 2026
Reading Time: 2 mins read
Venezuela Earthquake News


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सैंकड़ों बिल्डिंग जमींदोज हुई

एआर लाइव न्यूज। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार शाम (भारत में गुरुवार तड़के 3.34 और 3.35 बजे) दो शक्तिशाली भूकंपों से दहल उठा। कुछ ही सेकंड के अंतराल में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों ने राजधानी काराकास समेत कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचा दी। अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सैंकड़ों बिल्डिंग जमींदोज हुई, हजारों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। देश के मुख्य हवाई अड्डे को भी नुकसान के कारण बंद कर दिया गया है। Venezuela Earthquake Hundreds of dead and injured | Venezuela emergency declared | Earthquakes measuring 7.2 and 7.5 struck Venezuela

वेनेजुएला के अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं, अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

एक मिनट से भी कम समय में आए दो झटके

जानकारी के अनुसार पहला भूकंप बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे के बाद उत्तरी वेनेजुएला में आया, जिसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। दोनों झटकों से राजधानी काराकास सहित कई शहरों में इमारतें हिल गईं और कुछ भवन ढह गए।

राष्ट्रीय अवकाश के दौरान आई आपदा

बुधवार को वेनेजुएला में राष्ट्रीय अवकाश था और अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद थे। ऐसे में भूकंप का प्रभाव अधिक व्यापक रहा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग घबराकर घरों और सार्वजनिक भवनों से बाहर भागते नजर आए।

हवाई अड्डा बंद, राहत कार्य जारी

भूकंप के कारण देश के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा कारणों से हवाई अड्डे का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं।

अमेरिका ने तत्काल सहायता की घोषणा की

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका वेनेजुएला की मदद के लिए तत्काल खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता भेज रहा है।

रुबियो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “इस कठिन समय में अमेरिका वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर विदेश विभाग तुरंत सर्च एंड रेस्क्यू टीम, मेडिकल सहायता और मानवीय संसाधन तैनात कर रहा है।”

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहतकर्मियों के प्रयासों की भी सराहना की।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि कई इमारतों के मलबे में अभी भी लोग फंसे हो सकते हैं। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता पहुंचाने में जुटी हैं।

जापान में भी आया 6.9 तीव्रता का भूकंप

उधर, जापान में भी 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि वहां किसी सुनामी चेतावनी की आवश्यकता नहीं पड़ी और न ही किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना मिली है। जापानी अधिकारियों ने बताया कि परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में भी कोई असामान्यता नहीं पाई गई।

मुख्यबिंदू (Highlights Points)

  • वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए।
  • दोनों भूकंप एक मिनट से भी कम अंतराल में आए।
  • राजधानी काराकास में कई इमारतें क्षतिग्रस्त और ध्वस्त।
  • अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल घोषित किया।
  • देश का मुख्य हवाई अड्डा नुकसान के कारण बंद किया गया।
  • राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तत्काल सहायता की घोषणा की।
  • अमेरिका सर्च एंड रेस्क्यू टीम, मेडिकल संसाधन और मानवीय सहायता भेज रहा है।
  • विशेषज्ञों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई।
  • USGS के अनुसार बड़े पैमाने पर जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
  • राष्ट्रीय अवकाश के दौरान आए भूकंप से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए।
  • जापान में भी 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbreaking news indiaearthquakes measuring 7.2 and 7.5 struck Venezuelaindia breaking newsindia newsinternational newsinternational news affairsinternational news todayinternational news updatelatest news in hindinational newsUSGSVenezuela EarthquakeVenezuela Earthquake News: hundreds of dead and injuredVenezuela earthquake updatesVenezuela emergency declared

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .