टेलीग्राम पर बनाए ग्रुप में बेच रहा था री-नीट फर्जी पेपर
भीलवाड़ा,एआर लाइव न्यूज। भीलवाड़ा में री-नीट परीक्षा के नाम पर फर्जी पेपर बेचने के मामले में पुलिस ने युवक आकाश चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर प्रॉक्सी VPN का उपयोग कर ग्रुप संचालित कर रहा था और अभ्यर्थियों को री-नीट परीक्षा का पेपर बताकर फर्जी पेपर बेच रहा था। | देश में री-नीट परीक्षा 21 जून को होने वाली है। RE-NEET Fake Paper Sale
डीएसपी नेमीचंद चौधरी ने बताया कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र में जिला विशेष शाखा को आई-मेक पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग टेलीग्राम पर प्रतिबंध के बावजूद प्रॉक्सी VPN के जरिए फर्जी परीक्षा पेपर बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात पुलिस टीम ने पटेल नगर स्थित एक मकान पर दबिश दी।
टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के VPN के जरिए कर रहा था
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय आकाश चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि उसने प्रॉक्सी VPN के माध्यम से टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया हुआ था, जिसमें 54 सदस्य जुड़े हुए थे। इसी ग्रुप के जरिए वह री-नीट परीक्षा का पेपर बताकर एक फर्जी पेपर बेच रहा था।
आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। आरोपी खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
कितने लोगों को बेचा गया फर्जी पेपर, जांच जारी
डीएसपी चौधरी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अब तक कितने लोगों को यह फर्जी पेपर बेच चुका है और इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। मामले में डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
नाबालिग भाई की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 22 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी के नाबालिग भाई की संदेहास्पद भूमिका की भी जांच कर रही है।
मुख्य बिंदु (Highlights)
- री-नीट परीक्षा के नाम पर फर्जी पेपर बेचने का मामला।
- टेलीग्राम ग्रुप चलाने के लिए प्रॉक्सी VPN का इस्तेमाल।
- ग्रुप में 54 सदस्य जुड़े मिले।
- 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर।
- नाबालिग भाई की भूमिका की भी जांच जारी।
| Telegram group fake paper scam | RE-NEET fake paper sale | Bhilwara police crime news | RE-NEET paper leak fraud
RE-NEET, Exam Scam, Fake Paper, Telegram Fraud, Bhilwara News, Rajasthan News, Police Investigation, Cyber Crime, Education News, India News
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


