AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लाचार सिस्टम और एमएलए ताराचंद का आयड़ प्रेम.!,आज फिर अफसरों को लेकर आयड़ में उतरे ताराचंद जैन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 15, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur MLA Tarachand visit Ayad river


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आए दिन दौरे और निर्देश, हालात वही:न कुछ हुआ, न कुछ बदला

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। शहर विधायक ताराचंद जैन आज सोमवार को एक बार फिर आयड़ नदी पेटे में पहुंचे। उनके साथ जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना भी थे। आज के दौरे में वे अधिकारी भी शामिल थे जो विधायक बनने के बाद ताराचंद जैन जब कभी आयड़ नदी का जायजा लेने पहुंचे तब हर बार वो भी साथ थे। | udaipur MLA Tarachand visit Ayad river | ayad river udaipur mla tarachand visit | udaipur latest news | udaipur collector gaurav agarwal Ayad river visit

आज फिर शहर विधायक ताराचंद जैन का आयड़ प्रेम नजर आया। उन्होंने सर्वे कर आयड़ नदी पेटे से अवैध कब्जे हटाने, नदी किनारे फैंसिंग लगाने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी के तहत नदी सीमा में गलत बनाई गई रिटेनिंग वॉल की तरफ भी कलेक्टर गौरव अग्रवाल का ध्यान दिलाया। इस दौरान एसडीओ बड़गांव मनसूख डामोर, यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा, तहसीलदार बड़गांव हितेश त्रिवेदी, गिर्वा तहसीलदार श्यामसिंह चारण, सिटी रेवेन्यू इंस्पेक्टर सुरपाल सिंह, बड़गांव रेवेन्यू इंस्पेक्टर गणपत शर्मा, चिरंतन शर्मा, पटवारी, गिरीश त्यागी, ऋतू मलकानी, निगम के एसई मनीष अरोड़ा, स्मार्ट सिटी के एक्सईएन दिनेश पंचोली भी मौजूद थे। | latest news ayad river udaipur | udaipur latest news ayad river

विधायक के निर्देश और ऐसी है सरकारी सिस्टम की लाचारी

निर्देश और लाचारी-1

नदी सीमा में कब्जे हटाओ: शहर विधायक ने कलेक्टर गौरव अग्रवाल को बताया कि आयड़ नदी के किनारों पर जो भी निर्माण नजर आ रहे उनमें से 90 प्रतिशत निर्माण नदी सीमा में है। अधिकारियों द्वारा समय पर ध्यान नहीं देने से लोगों ने यहां पक्के निर्माण कर लिए। सर्वे करवाकर इनको हटाया जाए। जैन जब जब भी आयड़ को देखने पहुंचे इन अतिक्रमणों को हटाने के प्रभावी निर्देश दिए, लेकिन विधायक के निर्देश सरकारी सिस्टम की लाचारी में उलझकर रह गए। | udaipur news ayad river | ayad river udaipur news

निर्देश और लाचारी-2

दोनों किनारे फेंसिंग लगवाओ: विधायक जैन ने अधिकारियों से कहा कि नदी की सीमा निर्धारित कर दोनों किनारे फेंसिंग लगावायी जाए। जैन हर बार दौरे में जिम्मेदारों को यह काम बता चुके है, लेकिन फेंसिंग लगाने का निर्देश भी सिस्टम की लाचारी के तारों में उलझकर रह गए।

निर्देश और लाचारी-3

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने गलत बनाई दीवार: शहर विधायक ने आज कलेक्टर गौरव अग्रवाल को बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत यह दीवार (रिटेनिंग वॉल) 15 से 20 फिट नदी सीमा में अंदर बना दी गई है। इससे अतिक्रमण करने वालों को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने अपनी सुविधा अनुसार यह दीवार बना दी। विधायक जैन इस दीवार को हटाने के लिए भी कहते-कहते थक गए है, लेकिन सिस्टम की लाचारी के चलते यह दीवार भी टूटने का नाम नहीं ले रही है।

इधर पहले जो गलती की उसे फिर दोहराने की तैयारी : नदी पेटे में फिर लगाएंगे पौधे

आज के दौरे में शहर विधायक ताराचंद जैन ने मानसून के दौरान आयड़ नदी पेटे में पौध रोपण के निर्देश भी दिए। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि गत वर्ष मानसून के दौरान इसी आयड़ नदी पेटे में पौध रोपण किया गया। पौध रोपण के बाद मानसून के दौरान जब आयड़ नदी में पहली बार पानी आया तो अधिकांश पौधे पानी की तेज धारा के साथ बह गए। उसके बावजूद इस बार फिर उसी गलती को दोहराने का प्रयास होता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े: शहर विधायक, उनकी आयड़ और उन्हीं के निर्देशों की स्थिति

शहर विधायक थक गए कहते कहते, सुनवाई होती नजर नहीं आ रही

यह भी पढ़े: शहर विधायक को कैसे घुमा रहा सरकारी सिस्टम

ताराचंद जैन आयड़ नदी में घूमते घूमते थक गए, अधिकारी उनको “घुमाते” हुए नहीं थक रहे.!

यह भी पढ़े: शहर विधायक को आयड़ नदी में आया गुस्सा, फिर भी कोई असर नहीं

शहर विधायक ताराचंद जैन को आया गुस्साःआयड़ नदी के बीच छा गया सन्नाटा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsAyad River development issues in UdaipurAyad River Encroachment Udaipurayad river udaipur mla tarachand visitayad river udaipur newsIllegal construction along Ayad Riverlatest news ayad river udaipurlatest news in hindimla udaipur Tarachand Jain inspects Ayad RiverMonsoon plantation plans along Ayad RiverSmart City retaining wall ayad river udaipurudaipur breaking news todayudaipur collector gaurav agarwal Ayad river visitudaipur latest newsudaipur latest news ayad riverudaipur live newsudaipur news ayad riverudaipur news today live

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .