AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शहर विधायक थक गए कहते कहते, सुनवाई होती नजर नहीं आ रही

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 10, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur MLA Tarachand Jain met Collector Gaurav Agrawal for Ayad River


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ताराचंद जैन आज फिर पहुंचे नए कलेक्टर के पास, मुद्दे वहीं, डायरी नयी

देवेंद्र शर्मा, उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन को एक दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष ने सरकारी आश्वासन समिति का सदस्य मनोनित किया है। उनके मुद्दो की उनके निर्वाचन क्षेत्र में ही सरकारी सिस्टम द्वारा उम्मीद अनुसार सुनवाई होती नजर नहीं आ रही है। या फिर यह कह सकते है कि विधायक जैन को ही जिम्मेदारों से सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन मिलते जा रहे है। udaipur MLA Tarachand Jain met Collector for Ayad River| | ayad river | udaipur MLA tara chand jain | udaipur news | IAS Gaurav Agrawal

आयड़ नदी विकास को अपनी प्राथमिकता में शामिल कर उम्मीदों के ऐलिवेटेड रोड पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन आज शुक्रवार को एक बार फिर कलेक्ट्री पहुंचे। उन्होंने नव नियुक्त जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से भेंट की और इस दौरान एक डायरी निकाल उसके पन्ने पलटने शुरू कर दिए। यह डायरी तो नयी थी, लेकिन उसमें लिखे हुए मुद्दे पुराने थे। प्रमुख मुद्दा, वही आयड़ नदी से कब्जे हटाकर नदी किनारे वायर फेंसिंग करवाने का था।

शहर विधायक ताराचंद जैन ने कलेक्टर गौरव अग्रवाल से आयड़ नदी पर चर्चा की और कहा कि वे (कलेक्टर) एक बार आयड़ नदी का दौरा करें और वहां की मौके स्थिति को समझें। आयड़ नदी में एक तरफ के कब्जे अभी तक नहीं हटे हैं। आयड़ नदी से कब्जे हटाकर वहां पर वायर फेंसिंग करवाएं। जैन ने गुलाबबाग पार्किग स्थल पर आए स्टे और यूडीए पैराफेरी में शामिल गांवों में आमजन को पट्टे जारी करने को लेकर भी कलेक्टर से चर्चा की।

नदी पेटे में कुर्सी लगाकर बैठ गए, फिर भी सुनवाई नहीं हो रही

आयड़ नदी के बहाव क्षेत्र से कब्जे हटाकर दोनों किनारे फेंसिंग को लेकर शहर विधायक ताराचंद जैन अब तक कई बार अधिकारियों के साथ सरकारी दफ्तरों में बैठकें कर चुके हैं। यहीं नहीं, 21 नवंबर 2025 को तो ताराचंद जैन खूद आयड़ नदी पेटे में कुर्सी लगाकर बैठ गए और नदी पेटे से कब्जे हटाने और फेंसिंग लगाने सहित आयड़ सौन्दर्यीकरण से जुड़े कई कार्यां को लेकर निर्देश दिए। उस दिन करीब ढ़ाई घंटे नदी पेटे में मौजूद रहे। उस बात को भी आज करीब साढ़े चार महीने निकल गए।

udaipur MLA Tarachand Jain Ayad River

16 जून 2025 की समय सीमा तय की थी वह भी आश्वासनों में निकल गई

शहर विधायक ने 16 जून 2025 को आयड़ नदी का दौरा किया तब भी उन्होंने जिम्मेदारों को 30 जून 2025 तक हर हाल में आयड़ नदी पेटे से कब्जे हटाकर फेंसिंग करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने तब जिम्मेदारों द्वारा नदी सीमा के अंदर फेंसिंग लगाने पर नाराजगी जताते हुए उसे हटाने के निर्देश भी दिए। यह दौरा जून 2025 का था और अब जुन 2026 आने को है। इससे पहले 23 दिसंबर 2023 को भी ताराचंद जैन जिम्मेदारों को लेकर आयड़ नदी पेटे में पहुंचे तब भी उन्होंने नदी के बहाव क्षेत्र से कब्जे हटाने सहित कार्यों को लेकर निर्देश दिए थे। वो निर्देश भी जिम्मेदारों ने फुस्स कर दिए। इससे पता चल जाता है कि उदयपुर में सरकारी सिस्टम शहर विधायक की बातों को कितनी गंभीरता से ले रहा है।

यह भी पढ़े : शहर विधायक को कैसे घुमा रहा सरकारी सिस्टम

ताराचंद जैन आयड़ नदी में घूमते घूमते थक गए, अधिकारी उनको “घुमाते” हुए नहीं थक रहे.!

यह भी पढ़े : शहर विधायक को जिम्मेदार ऐसे दे रहे झूठे आश्वासन

शहर विधायक ताराचंद जैन को आया गुस्साःआयड़ नदी के बीच छा गया सन्नाटा
Tags: ar live newsIAS Gaurav Agrawallatest news in hindiudaipur collectorUdaipur Collector Gaurav Agarwaludaipur collector Gaurav Agrawaludaipur hindi newsudaipur MLA Tara chand jainudaipur MLA Tarachand jainudaipur MLA Tarachand Jain met Collector Gaurav Agarwal for Ayad RiverUdaipur newsudaipur news ayad riverudaipur news latestudaipur news updateupsc topper gaurav agarwal

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .