AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर: 50 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
June 3, 2026
Reading Time: 1 min read
jaipur news GST Evasion


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वाणिज्यिक कर विभाग की प्रवर्तन शाखा-द्वितीय ने 50 करोड़ रूपये से अधिक की जीएसटी चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विद्याधर नगर, जयपुर निवासी महेश चंद गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता को विशेष न्यायालय (आर्थिक अपराध) जयपुर के समक्ष पेश किया गया, कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। jaipur GST Evasion rs 50 Crore Exposed Accused Arrest | commercial tax department | GST Evasion in Rajasthan

मामले में अन्य व्यक्ति या फर्म की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में पाया गया कि महेश चंद गुप्ता ने जेएसएम इंडस्ट्रीज फर्म का संचालन किया। इस फर्म के माध्यम से टैक्स योग्य वस्तुओं की गुप्त आपूर्ति व निकासी बिना कर चालान जारी किए तथा बिना कर का भुगतान किए की गई है।

तीन साल बड़े स्तर पर बादाम का क्रय-विक्रय किया

फर्म ने वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में बड़े पैमाने पर मुख्यत बादाम का क्रय एवं विक्रय किया। इसको लेखा पुस्तकों में दर्ज नहीं किया, न ही कर चालान जारी किए। इस मामले में 50 करोड़ रूपये से अधिक की जीएसटी चोरी कर राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई गई है।

दस्तावेजों एवं डिजिटल रेकार्ड के सत्यापन एवं ऑडिट रिपोर्ट से यह पाया गया कि फर्म द्वारा बिना लेखा पुस्तकों में प्रविष्टि किए गुप्त रूप से माल का क्रय, भंडारण एवं विक्रय किया गया।

यह कार्रवाई प्रवर्तन शाखा-द्वितीय के अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) बाबू सिंह चौहान के निर्देशन एवं वृत्त-ए के संयुक्त आयुक्त हरेन्द्र चौधरी की निगरानी में सहायक आयुक्त संदीप कुमार चौधरी, राजेश कुमार यादव, सुनील दत्त शर्मा, राज्य कर अधिकारी राहुल नाटाणी की टीम द्वारा की गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscommercial tax departmentcommercial tax department jaipurcommercial tax department rajasthanGST EvasionGST Evasion in jaipurGST Evasion in Rajasthanjaipur GST Evasionjaipur GST Evasion rs 50 Crore Exposedjaipur GST Evasion rs 50 Crore Exposed : Accused ArrestJSM Industrylatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .