AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पुलिस नहीं सुनेगी किसी की गाली- सेवानिवृत पुलिसकर्मियों का प्रदेशभर में प्रदर्शन

Lucky Jain by Lucky Jain
June 1, 2026
Reading Time: 2 mins read
Rajasthan Retd Police protest, demand dismiss minister dak


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंत्री गौतम दक को बर्खास्त करने की राज्यपाल और राज्य सरकार से की मांग : बोले मंत्री ने शपथ और संवैधानिक पद की गरिमा का किया उल्लंघन

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री और बड़ी सादड़ी विधायक गौतम दक के डूंगला थाने में थानाधिकारी और पुलिसकर्मियों को बेहुदा और अश्लील गालियां देने और पुलिसकर्मी की पत्नी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डूंगला थाने में मंत्री के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बावजूद सत्ता व भाजपा के नेता मंत्री को बचाने में लगे हैं। rajasthan retired Police personnel protest and demand to dismiss minister gautam dak for his Abusive language for police | police protest against gautam dak

मंत्री की आपत्तिजनक भाषा और राज्य सरकार के रवैये से नाराज होकर सोमवार को प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के बैनर तले बड़ी संख्या में सेवानिवृत पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर के मार्फत राज्यपाल और राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन देकर मंत्री गौतम दक को बर्खास्त करने एवं गौतम दक के खिलाफ दर्ज एफआईआर में शीर्घ जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।
rajasthan police | chittorgarh dungla police | gautam dak | rajasthan government | rajasthan police v/s gautam dak

Rajasthan Retd Police protest, demand dismiss minister dak

खास बात रही कि प्रदर्शन में सेवानिवृत डीजीपी से लेकर कांस्टेबल तक के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। पुलिसकर्मियों ने कहा पुलिस अब किसी की गाली नहीं सुनेगी। जयपुर सहित अलग-अलग जिलों में संगठन प्रदेशाध्यक्ष सेवानिवृत पुलिस अधिकारी रिछपाल सिंह पूनिया के नेतृत्व में मोहनलाल ददरवाल, राजेन्द्र त्यागी, इस्माइल खान, मदन मोहन शर्मा, भवानी सिंह, विक्रम सिंह, अश्विनी कुमार, सुनीता राघव, सुशीला, बीना माथुर, मदनदान सिंह, जसवंत सिंह सहित कई सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

न तो मांफ करेंगे और न ही बर्दाश्त करेंगे

जयपुर के सेवानिवृत एडिशनल एसपी राजेन्द्र त्यागी ने कहा पुलिस तत्परता से कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण का प्रयास करती है। डूंगला थानाधिकारी ने मामले की जांच में आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया था, जो उनकी ड्यूटी थी। तो अब क्या मंत्री जी पुलिस वालों को उनका काम भी नहीं करने देंगे। पुलिसवाले को जनहित में काम करने पर क्या गालियां दी जाएंगी। पूरी प्रदेशपुलिस कभी भी मंत्री के इस कृत्य को न तो माफ करेगी और न ही बर्दाश्त करेगी।

Rajasthan Retd Police protest, demand dismiss minister dak

मंत्री की बर्खास्तगी नहीं होने पर उग्र आंदोलन होगा

सेवानिवृत एडिशनल एसपी जसवंत सिंह ने बताया कि मंत्री गौतम दक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर न सिर्फ उनके संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन किया है, बल्कि मंत्री बनते समय ली गयी शपथ का भी उल्लंघन किया है। ऐसे में प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की मांग है कि प्रदेश सरकार मंत्री गौतम दक को बर्खास्त करे। सरकार ऐसा नहीं करेगी तो सभी सेवानिवृत पुलिसकर्मी उग्र आंदोलन करेंगे।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: मीडिया में मामला आने के बाद घटनाक्रम के तीन दिन बाद दर्ज हुआ था मामला

मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज: पुलिस का जागा जमीर

क्लिक कर यह भी पढ़ें: मामला दर्ज नहीं होने पर एआर लाइव न्यूज ने पूछा था सवाल

पुलिस का जमीर मर गया है क्या.? मंत्री की गालियों पर इतनी खामोशी क्यों.!

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newschittorgarh dungla policechittorgarh dungla thanadungla thana casegautam dak controversygautam dak newsgautam dak statement on policelatest news in hindiRajasthanrajasthan governmentrajasthan minister gautam dakrajasthan newsRajasthan Policerajasthan police v/s gautam dakudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .