मौसम हुआ ठंडा, भीषण गर्मी से राहत : आज भी कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी के साथ ही बारिश का दौर चला। प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। उदयपुर शहर में तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश हुई। जिले में कोटड़ा और कुराबड़ में सर्वाधिक करीब एक-एक इंच बारिश हुई। प्रदेश मे सर्वाधिक धोलपुर के बाड़ी में सर्वाधिक करीब ढ़ाई इंच बारिश हुई। rain storm and hailstorm in rajasthan | rain hailstorm udaipur rajasthan | latest news rain hailstorm udaipur rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर शहर में 4 मिलीमीटर, बारापाल 3, मावली 8, कोटड़ा 21, कानोड़ 10, बड़गांव 2, ऋषभदेव 2, भींडर 11, गोगुंदा 12, वल्लभनगर 7, सायरा 3 और कुराबड़ में 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। तेज हवाएं चलने से उदयपुर में कुछ जगह पेड़ के तने भी टूटे है। rain hailstorm udaipur rajasthan latest news | udaipur news rain storm | udaipur rajasthan heat wave rain | rain Dust Storm alert udaipur rajasthan
प्रदेश में बाड़ी धौलपुर 60 मिलीमीटर, मलसीसर झुंझुनूं 50, बसेड़ी धौलपुर 40, झुंझुनूं 20, बहादुरपुर अलवर 20, मारवाड़ जंक्शन पाली 30, रोहट पाली 20, लाडनू, सपोटरा करौली 20, लालसोट दौसा 20, गंगापुर माधोपुर 20, सांभर जयपुर 20, दौसा 20, करौली 20, शाहपुरा जयपुर 20, पीपल्दा कोटा में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि जैसलमेर जिले में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर दर्ज की गई ।
आज भी कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज शनिवार को भी उदयपुर,बीकानेर, जयपुर,अजमेर, भरतपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन आंधी (60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं) चलने के साथ ही कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। कहीं कहीं ओलावृष्टि व वज्रपात होने की भी संभावना है।
हीटवेव से राहत
राज्य के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने तथा हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है। udaipur rajasthan heat wave rain
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


