AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में 22 दिनों बाद दिन का पारा 39 डिग्री से नीचे आया

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 29, 2026
Reading Time: 1 min read
Udaipur maximum temperature dropped below 39 degrees after 22 days


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ठंडी हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई शहरों में तापमान गिरा

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पिछले 24 घंटों में ठंडी हवाएं चलने के साथ ही प्रदेश में कई जगह बारिश और ओलावृष्टि होने से भीषण गर्मी के दौर पर हल्का ब्रेक लगा है। उदयपुर में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। udaipur rajasthan heat wave rain | rain hailstorm in rajasthan | monsoon 2026 latest update

गुरूवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री था जो कि आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 38.0 डिग्री दर्ज किया गया जो कि औसत से 2.6 डिग्री कम है। उदयपुर में 22 दिनों बाद अधिकतम तापमान 39 डिग्री से नीचे आया है। इससे पहले गत 7 मई को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज हुआ था। उसके बाद से उदयपुर में दिन का तापमान उच्च स्तर पर दर्ज होने से आमजन तेज गर्मी से बेहाल रहा।

शुक्रवार को उदयपुर के साथ ही अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़, चूरू, जयपुर, जोधपुर, कोटा व पिलानी में अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज हुआ है। इससे इन जिलों के लोगों को भी गर्मी से काफी राहत मिली है। Udaipur maximum temperature dropped below 39 degrees after 22 days | rain Dust Storm alert udaipur rajasthan

इन जिलों में बारिश के साथ ही कहीं कहीं ओलावृष्टि हुई

पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी भाग में कहीं कहीं मेघगर्जन, धूलभरी आंधी तथा पश्चिमी भाग में कहीं कहीं ओलावृष्टि हुई। भरतपुर, अलवर, धौलपुर व हनुमानगढ़ जिले में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। भरतपुर तहसील में सर्वाधिक 30 मिलीमीटर बारिश हुई। रामगढ़ 20, बाड़ी 20, नगर 20, गोविंदगढ़ 20, कुम्हेर 20, पहाड़ी 20, किशनगढ़ 10, रूपबास 10, मंडावर 10, थानागाजी 10 व हनुमानगढ़ जिले के तिबी में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई।

जून के प्रथम सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 30-31 मई को विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव रहेगा। उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, वज्रपात तेज आंधी( 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार)चलने के साथ ही कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। जून के प्रथम सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में तापमान में 2- 4 डिग्री गिरावट होने व 30 मई से हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। chance of rain and storm in udaipur rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newschance of rain and storm in udaipur rajasthanlatest news in hindimonsoon 2026 Forecastmonsoon 2026 latest updatemonsoon 2026 udaipur rajasthan latest updaterain Dust Storm alert udaipur rajasthanrain hailstorm in rajasthanRainy Season 2026rajasthan newsUdaipur maximum temperature dropped below 39 degrees after 22 daysUdaipur newsudaipur news updateudaipur rajasthan heat wave rain

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .