आंधी-बारिश से गिरा पारा
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में उदयपुर संभाग सहित कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही तेज हवाओं का दौर भी चला। इस दौरान उदयपुर शहर में 8 मिलीमीटर जबकि उदयपुर जिले में सायरा में सर्वाधिक 32 मिलीमीटर यानी करीब डेढ़ इंच,कोटड़ा व गोगुंदा में 16 मिलीमीटर बारिश (करीब पौन इंच) हुई। तेज हवा चलने और बारिश होने से उदयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में तापमान में कमी आने से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा। heatwave temperatures in udaipur rajasthan | storms and rain in udaipur rajasthan | heatwave temperatures udaipur rajasthan |
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर शहर 8 मिलीमीटर, कोटडा 16, गोगुंदा 16, सायरा 32, झाड़ोल 9, डबोक 10, वल्लभनगर 2, बड़गांव 5, फलासिया 4, मावली 5, खेरवाड़ा 5,ऋषभदेव 6, घासा 2, कुराबड़ 1, नयागांव 1,बारापाल 4, नाथद्वारा 10, राजसमंद 3, रेलमगरा 2, कुंभलगढ़ 2, गढ़ी बांसवाड़ा में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के साथ ही तेज हवाओं का दौर बना रहा। सुमेरपुर पाली में 26 मिलीमीटर, जवाई बांध 12 और बाली क्षेत्र में 9 मिलीमीटर बारिश हुई। udaipur heatwave alert temperatures | heatwave alert rajasthan | udaipur heatwave temperatures
इन शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा
आबूराज (माउंट आबू) 28.4, अजमेर 35.0, भीलवाड़ा 34.5,अलवर 33.6, जयपुर 34.6, पिलानी 34.2, सीकर 31.6, डूंगरपुर 33.7, सिरोही 34.6, फतेहपुर 33.5, करौली 33.6, झुंझुनूं 32.7, जवाई डेम (पाली) 37.0, बीकानेर 37.1, चूरू 34.4, श्रीगंगानगर 34.7, नागौर 34.8, संगरिया 32.4, लूणकरणसर 35.0 डिग्री सेल्सियस ।
इस बारिश से कई जिलों में रात के तापमान में भी कमी आने से आमजन को रात के समय भी गर्मी से राहत है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़ में दिन का तापमान सबसे अधिक 39.0 डिग्री जबकि पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। latest news udaipur heatwave |
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


