हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहल सराहनीय: गुलाबचंद कटारिया
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा उदयपुर के एमबी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए की जा रही पहल सराहनीय और प्रशंसनीय है। वेदांता हार्ट हॉस्पिटल में काडिर्योलॉजी विभाग के विकास के लिए हिन्दुस्तान जिंक हमेशा अग्रणी रहा है। Cardiology Cath Lab inaugurated at MB Hospital in Udaipur Hindustan Zinc
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कार्डियक कैथीटेराइजेशन लेबोरेटरी (कैथ लैब) के उद्घाटन अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यहां सभी प्रकार की सुविधाएं है। डीएमएफटी फण्ड और अन्य दानदाताओं सहित हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्थापित आधुनिक कैथलेब जैसी सुविधाएं यहां मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं को प्रत्यक्ष उदाहरण है। Hindustan Zinc Cardiology Cath Lab MB Hospital Udaipur | MB Hospital Udaipur
स्वास्थ्य सेवा देने के तरीके को बदलने की दिशा में एक कदम है
जिंक सिटी उदयपुर में इस उपलब्घि पर हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि, यह कैथ लैब सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बढ़ोतरी नहीं है। बल्कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा देने के तरीके को बदलने की दिशा में एक कदम है। इसमें हृदय की जांच और इलाज के लिए आधुनिक इमेज गाइडेड तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यहां कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंट डालने जैसी गंभीर प्रक्रियाएं आसानी से हो सकेंगी। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा, जिससे जान बचने की संभावना बढ़ जाएगी। इस आधुनिक लैब के शुरू होने से जिंक सिटी उदयपुर और पड़ोसी जिलों के लोगों को अब महंगे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
प्रतिदिन 8000 से 12000 रोगी इलाज के लिए आते एमबी अस्पताल
इस दौरान अस्पताल परिसर में हुई बैठक में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.राहुल जैन ने बताया कि वर्तमान में चिकित्सालय में 8000 से 12000 रोगी प्रतिदिन इलाज के लिए आते हैं व 3200 स्वीकृत बेड है। अगले दस से 15 वर्षों में रोगी संख्या 25000 से 30000 प्रतिदिन होने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए वेदांता हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आरएनटी मेडिकल कॉलेज का उन्नयन प्रस्तावित किया जा रहा है।
8 से 10 मंजिला टावर बनेंगे, ऊपर हेलीपैड भी होगा
जिसके तहत 8 से 10 मंजिला के आधुनिक उपकरण से सुसज्जित 3 से 4 टावर बनाए जाएंगे जिसकी ऊपर हेलीपैड भी होगा। बैड की संख्या बढ़ाकर 4000 करने का प्रयास करेंगे। वेदांता की सीएसआर हेड अनुपम निधि ने बताया कि इस पूरी परियोजना के लिए ग्लोबल टेंडर किए गए जिसमें विश्व स्तरीय आठ कंपनियों ने भाग लिया। इनमें से तीन कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जो अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थानों के निर्माण के लिए जानी जाती है।
कार्यक्रम में विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, हेड सीएसआर वेदांता अनुपम निधि, कॉर्पोरेट फाइनेंस कंट्रोलर हिन्दुस्तान जिंक राजीव पीट्टी, हेड कॉमर्शियल हिन्दुस्तान जिंक मुबारिक खान, एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर एल सुमन के साथ ही हिन्दुस्तान जिंक एवं आरएनटी के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


