जयचंदलाल सामोता की अंतिम इच्छा थी मरणोपरांत उनका देहदान हो
राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। समाजसेवा, मानवता और चिकित्सा अनुसंधान की भावना का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नाथद्वारा निवासी जयचंदलाल सामोता का मरणोपरांत देहदान किया गया। परिजनों द्वारा उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पार्थिव अनन्ता अस्पताल में चिकित्सकों के अनुसंधान के लिए सौंप दिया। rajsamand news | udaipur news | health news | rajsamand samota family donates jaichand lal samota dead body to ananta hospital to fulfill his last wish
एग्जक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि नाथद्वारा निवासी जयचंदलाल सामोता अनन्ता अस्पताल में ही भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। इसी दरम्यान परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को सामोता की मरणोपरांत देहदान के प्रति अंतिम इच्छा से अवगत करवाया था। दिनांक 14 मार्च 2026 को उपचार के दौरान उनका स्वर्गवास हो गया। इस पर परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी पार्थिव देह अनंता हॉस्पिटल को सुपुर्द किया।
देहदान से इंसान मृत्योपरांत भी समाज की बेहतरी के काम आता है
परिजनों ने बताया कि जयचंदलाल सामोता का मानना था कि जीते-जी तो कई लोग समाज के काम आते हैं, लेकिन जो मरणोपरांत भी समाज की बेहतरी के काम आए वही सच्चा और असली समाज सेवक है। उनकी अंतिम ईच्छा थी कि उनका शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के काम आए, ताकि चिकित्सा क्षेत्र में आने वाली पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा सीखने का मौका मिल सके। एग्जक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने कहा जयचंदलाल सामोता की अंतिम ईच्छा पूरी कर उनके परिजनों ने समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
पार्थिक देह सौंपे जाने के दौरान सामोता परिवार, एनाटॉमी हेड डॉ. स्तुति श्रीवास्तव सहित चिकित्सकों, स्टाफ एवं मेडिकल स्टूडेंट्स ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों के इस संवेदनशील निर्णय की सराहना की। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों का सम्मान भी किया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


