उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के चिकित्सकों की टीम ने गुले-बैरी सिंड्रोम गंभीर और जानलेवा बीमारी से पीड़ित मरीज को सफल उपचार के बाद नया जीवन दिया है। 62 वर्षीय गणेश गात्री को दोनों पांवों एवं दोनों हाथों में लकवा जैसी स्थिति हो गई, साथ ही सांस लेने में अत्यधिक परेशानी तथा भोजन निगलने में कठिनाई की शिकायत के चलते पेसिफिक हॉस्पिटल लाया गया। जहां उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग में डॉ. शौकत अली बोहरा की यूनिट में भर्ती किया गया। मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी और श्वसन क्षमता अत्यधिक कमजोर होने पर उन्हें इंट्यूबेट कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। udaipur pmch doctors team save patient life suffering from Guillain-Barré syndrome serious disease
जीबीएस नामक न्यूरोलॉजिकल बीमारी नसों को प्रभावित करती है
जांच के दौरान मरीज को गुलेन-बैरी सिंड्रोम (जीबीएस) नामक न्यूरोलॉजिकल बीमारी से ग्रसित पाया गया। डॉ. शौकत अली बोहरा ने बताया कि यह बीमारी शरीर की नसों को प्रभावित करती है और समय पर इलाज न मिलने पर मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए मेडिसिन विभाग के डॉ. शौकत अली बोहरा एवं डॉ. हसमुख पंचाल के नेतृत्व में डॉ. ताशा पुरोहित, डॉ. रश्मि सहित एमआईसीयू की विशेषज्ञ टीम ने चौबीसों घंटे गहन निगरानी एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से इलाज किया। चिकित्सकीय टीम के निरंतर प्रयासों से मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ।
डॉ. हसमुख पंचाल ने बताया कि मरीज को बिना ट्रेकियोस्टॉमी के सफलतापूर्वक वेंटिलेटर से हटाया गया, जो इस प्रकार के मामलों में एक बड़ी चिकित्सकीय उपलब्धि है। लगातार सुधार के बाद मरीज को पूर्णतः स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता अस्पताल की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं] अनुभवी चिकित्सकोंए प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ एवं समर्पित सहयोगी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। मरीज के परिजनों ने पीएमसीएच की पूरी मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


