AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उमरड़ा में यूरेनियम डिपोजिट के चलते रेलवे की योजना भी अटकी

Lucky Jain by Lucky Jain
December 23, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur umarda railway project stuck due to uranium deposits in Umra udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विशेष रेल परियोजना के लिए रेलवे को चाहिए जमीन, परमाणु ऊर्जा विभाग से मांगी एनओसी

  • यूरेनियम डिपोजिट मिला है उसी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन का विकास भी होना है

लकी जैन,उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर से सटे उमरड़ा में यूरेनिमम डिपोजिट मिलने का सर्वे होने के लंबे समय बाद भी यूरेनियम खनन शुरू नहीं हो पाया है। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग ने अभी तक जमीन अधिग्रहण से जुड़ी आगे की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है। इस कारण स्थानीय लोग तो उलझन में है ही कोच अनुरक्षण सुविधाओं के विकास से जुड़ी रेलवे की विशेष रेल परियोजना का काम भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसी स्थिति में अब रेलवे ने परमाणु ऊर्जा विभाग से एनओसी मांगी है। udaipur umarda railway project stuck due to uranium deposits in Umra udaipur

हाल ही में लोकसभा में एक सवाल के जवाब में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि उदयपुर के पास उमरड़ा रेलवे स्टेशन पर कोच अनुरक्षण सुविधाओं के विकास के संबंध में कार्य 149.98 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया है। परियोजना के लिए आवश्यक कुल भूमि 13.73 हेक्टेयर है जिसमें 2.61 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 11.2 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल है। इस परियोजना को विशेष रेल परियोजना घोषित किया गया है। भूमि अधिग्रहण के लिए रेल अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया है और सक्षम प्राधिकारी द्वारा आपत्तियां  प्राप्त की गई हैं। आपत्तियों के निवारण की प्रक्रिया चल रही है और कानून के अनुसार भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा निर्धारित कर भुगतान किया जाएगा।

परमाणु ऊर्जा विभाग के लिए 16.16 वर्ग किमी और 14.90 वर्ग किमी के दो क्षेत्र चिह्नित है

लोकसभा में रेल मंत्री ने यह जानकारी भी दी है कि परमाणु ऊर्जा विभाग राजस्थान के उदयपुर जिले के उमरड़ा और उसके आसपास यूरेनियम की खोज कर रहा है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा परमाणु ऊर्जा विभाग के लिए कुल 31.06 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले दो क्षेत्रों(क्षेत्र 1 में 16.16 वर्ग किमी और क्षेत्र-2 में 14.90 वर्ग किमी) को चिह्नित किया गया है।

वर्तमान में परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा उमरड़ा में यूरेनियम निष्कर्षण परियोजना स्थापित करने के लिए कोई और कार्रवाई नहीं की गई है। बहरहाल, उदयपुर विकास प्राधिकरण के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का सर्वेक्षण किए जाने के अनुसार क्षेत्र-1 के कुछ हिस्से की आवश्यकता रेलवे को है जो परमाणु ऊर्जा विभाग के लिए आवंटित क्षेत्र के साथ अतिव्यापन करता है। रेलवे ने परमाणु ऊर्जा विभाग से इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया है। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत के सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने यह जानकारी दी है। 

क्लिक कर यह भी पढें : परमाणु उर्जा विभाग ने गत वर्ष उदयपुर विकास प्राधिकरण को लिखा था पत्र

उदयपुर के उमरड़ा में यूरेनियम डिपोजिट : जल्द शुरू होगी अधिग्रहण की कार्यवाही, भूमाफियाओं में हड़कंप

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsatomic energy departmentatomic energy department rajasthanlatest news in hindirailway department send letter to atomic energy department for railway project in umra udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur umarda railway project stuck due to uranium deposits in Umra udaipurumarda railway project stuck due to uranium deposits in Umra udaipurUranium deposit in Umrada Udaipururanium deposits in Umra udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .