AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर के उमरड़ा में यूरेनियम डिपोजिट : जल्द शुरू होगी अधिग्रहण की कार्यवाही, भूमाफियाओं में हड़कंप

Lucky Jain by Lucky Jain
August 27, 2024
Reading Time: 1 min read
Uranium deposit in Umrada Udaipur-UDA will start Acquisition process very soon


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उमरड़ा क्षेत्र से जुड़े भूमाफियाओं, भू-व्यवसायी और शिक्षण संस्थानों के मालिकों में हड़कंप : भूमाफिया अधिग्रहण से पहले जमीन बेचने की फिराक में

  • आमजन से अपील – जमीन खरीदने या एग्रीमेंट करने से पहले आरक्षित क्षेत्र की यूडीए में पड़ताल जरूर कर लें
  • NGRI की सर्वे रिपोर्ट में पता चला था यूरेनियम डिपोजिट

लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के उमरड़ा में यूरेनियम डिपोजिट हैं, राष्ट्रहित और देशहित में यह उदयपुर के लिए एक अच्छी और बड़ी बात है, 17वीं लोकसभा में लगे एक सवाल के जवाब में उस समय के मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इस बात की पुष्टि भी की थी कि उदयपुर के उमरड़ा में 1160 टन यूरेनियम ऑक्साइड (U3O8) का डिपोजिट मिला है। केन्द्र के परमाणु ऊर्जा विभाग ने संबंधित क्षेत्र में विकास कार्य पर रोक लगाने के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) को पिछले दिनों पत्र लिखा है और दो दिन पहले इसको लेकर यूडीए और परमाणु ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के बीच चर्चा भी हुई है। संभवत: परमाणु ऊर्जा विभाग यूडीए के जरिए जल्द ही इन क्षेत्र के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू करेगा। (Uranium deposit in Umrada, Udaipur : UDA will start Acquisition process very soon according to map)

इस प्रक्रिया की भनक लगने पर उदयपुर के कई भूमाफियाओं, भू व्यवसायी और शिक्षण संस्थानों के मालिकों में हड़कंप मच गया है। कुछ भूमाफिया तो इस फिराक में हैं कि क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा विभाग की ओर से अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू हो, उससे पहले वे यहां पड़ी जमीनें आमजन को बेच कर निकल जाएं। ताकि बाद में अधिग्रहण की कार्यवाही का नुकसान खरीददार भुगतें। ऐसे में आमजन भी सावधानी बरतें, इस क्षेत्र में निवेश करने, जमीन खरीदने या लैंड एग्रीमेंट करने से पहले उदयपुर विकास प्राधिकरण में गहन पड़ताल जरूर कर लें।

फिलहाल परमीशन नहीं दे रहें है, विकास कार्य रोके हैं, परमीशन के लिए आयी फाइल को होल्ड किया हुआ है

उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि परमाणु ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से पत्र मिला है और उनसे इस बारे में चर्चा भी हुई है। हमने आरक्षित क्षेत्र से संबंधित एक्जेट नक्शा देने के लिए कहा है। परमाणु ऊर्जा विभाग ने इसके लिए 8 से 10 दिनों का समय मांगा है। वे जैसे ही नक्शे की जानकारी देंगे, हम अग्रिम प्रक्रिया शुरू कर देंगे। फिलहाल हम क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य की परमीशन नहीं दे रहे हैं, परमीशन के लिए जो फाइल यूडीए में आयी है, उन्हें भी होल्ड कर एप्लीकेंट को इस बारे में सूचना दे रहे हैं।

एनजीआरआई की सर्वे रिपोर्ट में पता चला था यूरेनियम डिपोजिट

17वीं लोकसभा में लगे एक सवाल के जवाब में उस समय के मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया था कि देश के विभिन्न राज्यों में यूरेनियम की संभावनाओं के लेकर नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनजीआरआई) ने सर्वे किया था। इसी सर्वे में एनजीआरआई ने राजस्थान के सीकर के रोहिल, जहाज, गेरातियों की ढाणी और उदयपुर के उमरड़ा में क्षेत्र को चिह्नित किया था और उमरड़ा के आरक्षित क्षेत्र में 1160 टन यूरेनियम ऑक्साइड मिलने की संभावना जताई थी।

Uranium deposit in Umrada Udaipur : UDA will start Acquisition process very soon

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsatomic energy departmentlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsU3O8 in udaipur rajasthanUDA Commissioner Rahul JainUDA udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur UDAUranium deposit in Udaipur rajasthanUranium deposit in Umra UdaipurUranium deposit in Umrada UdaipurUranium deposit in Umrada Udaipur : UDA will start Acquisition process very soon

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .