सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान की घटना
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह अचानक उस समय एक सख्स ने हमला कर दिया, जब मुख्यमंत्री दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। आरोपी ने सीएम पर हमला करते हुए उन्हें थप्पड़ मारने का प्रयास किया। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी, हालां कि सीएम सुरक्षा में लगी पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सीएम को बचाते हुए आरोपी को धरदबोचा।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना राजेश सकरिया बताया है और वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हमला करने के कारणों की पड़ताल कर रही है। इस घटना की दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने निंदा की है।

मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई
घटनाक्रम अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हर बुधवार को अपने आवास पर जनसुनवाई करती हैं और आमजनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनती हैं। हर बार की तरह आज के कार्यक्रम में भी काफी भीड़ थी। सीएम एक-एक कर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रही थीं, तभी सुबह करीब साढ़े आठ बजे करीब एक व्यक्ति ने उनके पास आकर थप्पड़ मारने का प्रयास किया और उन पर कुछ पेपर भी फेंके। हालांकि मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एक्शन में आकर उन्हें बचा लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम में जनसुनवाई में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा और बढ़ाई गई है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


