AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Rajsamand
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Rajsamand
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जैनाचार्य पुलक सागर महाराज का चातुर्मास उदयपुर में सम्पन्न होगा: 6 जुलाई को मंगल प्रवेश

Lucky Jain by Lucky Jain
July 4, 2025
Jain Acharya Pulak Sagar Maharaj Chaturmas will be held in Udaipur from 6 july 2025


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पत्रकारों से रूबरू हुए पुलक सागर महाराज ने कहा मेरे वचन से एक व्यक्ति का भी जीवन बदलता है तो मेरा उदयपुर में चातुर्मास करना सार्थक होगा

  • 17 साल बाद उदयपुर आए पुलक सागर महाराज

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जैन समाज के बड़े राष्ट्रसंत जैनाचार्य पुलक सागर महाराज का इस वर्ष झीलों की नगरी उदयपुर में चातुर्मास सम्पन्न होगा। उनका उदयपुर आगमन हो गया है। उनके उनके मंगल प्रवेश पर 6 जुलाई को फतह स्कूल से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। उनका चातुर्मास सकल जैन समाज के तत्वावधान में दिगम्बर जैन मन्दिर, सर्वऋतु विलास में सम्पन्न होगा। चातुर्मास पर चर्चा के लिए आज शुक्रवार को पुलक सागर महाराज देबारी स्थित जीजे आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर में पत्रकारों से रूबरू हुए। Jain Acharya Pulak Sagar Maharaj Chaturmas will be held in Udaipur from 6 july 2025

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 17 साल बाद उदयपुर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उदयपुर मुझसे अछूता नहीं है, मेरे हृदय के करीब है। लोगों के दिलों तक अपनी बात पहुंचाने, सर्वधर्म समभाव की बात करने और बिखरते परिवारों को आपस में जोड़ने के लिए मैं उदयपुर आ रहा हूं। यदि मेरे वचन से एक व्यक्ति का भी जीवन बदलता है तो उदयपुर में मेरा चातुर्मास करना सार्थक होगा। कोरोना काल के पहले उदयपुर चातुर्मास के भाव थेए लेकिन कोरोना काल खंड ने सभी के जीवन को प्रभावित किया और मैं उदयपुर नहीं आ पाया।

हाथी, घोड़े, बग्गी, झाकियों और हजारों श्रावक-श्राविकाओं के साथ निकलेगी शोभायात्रा

अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदोत ने बताया कि 6 जुलाई की सुबह 7.30 गुरुदेव पुलक सागर महाराज का मंगल प्रवेश के तहत फतह स्कूल प्रांगण से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हाथी, घोड़े, बग्गियां, विभिन्न समाज संगठनों की झांकियां एवं पारंपरिक वेशभूषाओं में हजारों श्रावक-श्राविकाएं बैण्ड की स्वर लहरियों पर नांचते गाते, जयकारे लगाते चलेंगे। शोभायात्रा सूरजपोल चौराहे से होते हुए टाउन हॉल स्थित नगर निगम प्रांगण पहुंचेगी जहां आचार्य पुलक सागर महाराज के विशेष प्रवचन होंगे।

होंगे कई विशेष कार्यक्रम

  • 12 जुलाई को होगा गुरु गुणगान महोत्सव : चातुर्मास समिति के कार्याध्यक्ष आदिश खोड़निया ने बताया कि गुरूपूर्णिमा पर 12 जुलाई दोपहर 2 बजे टाउन हॉल परिसर में गुरु गुणगान महोत्सव होगा।
  • 13 जुलाई को दिव्य मंगल कलश स्थापना : चातुर्मास समिति के मुख्य संयोजक पारस सिंघवी ने बताया कि रविवार 13 जुलाई को दोपहर 2 बजे टाउन हॉल में चातुर्मास के मंगल कलश की स्थापना होगी। जिसमें मुख्य कलश की बोली लागाई जाएगी।
  • ज्ञान गंगा महोत्सव 20 जुलाई से 15 अगस्त तक : चातुर्मास श्रृंखला में पहला कार्यक्रम ज्ञान गंगा महोत्सव 20 जुलाई से 15 अगस्त तक आयोजित होगा। ज्ञान गंगा महोत्सव में राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज के विशेष प्रवचन होंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Rajsamand
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .