AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रूद्रप्रयाग बस हादसा: आज एडवोकेट सोनी की पत्नी का शव मिला, दंपत्ति का एक साथ होगा अंतिम संस्कार

Lucky Jain by Lucky Jain
June 28, 2025
Reading Time: 2 mins read
rudraprayag bus accident search operation continue


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्च ऑपरेशन में अब तक 5 शव बरामद, 7 लोगों की तलाश जारी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रूद्रप्रयाग के अलकनंदा नदी में गिरी उदयपुर के तीर्थयात्रियों की बस हादसे के तीसरे दिन आज शनिवार को सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक और शव मिला है। जिनकी पहचान उदयपुर की चेतना सोनी के नाम से हुई है। 52 वर्षीय चेतना सोनी एडवोकेट संजय सोनी की पत्नी हैं। शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान एडवोकेट संजय सोनी का शव मिला था। रूद्रप्रयाग एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले शव को लेकर मौली सोनी के होने की आशंका थी, लेकिन शव की शिनाख्त चेतना सोनी के रूप में हुई है। मौली सोनी अभी लापता ही हैं। सर्च ऑपरेशन में अब तक 5 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि लापता 7 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। Rudraprayag bus accident: Advocate Soni and his wife will be cremated together, Two more bodies found

दंपत्ति का एक साथ करेंगे अंतिम संस्कार

एडवोकेट संजय सोनी और उनकी पत्नी चेतना की मौत की खबर से समाज सहित अधिवक्ता वर्ग में शोक की लहर है। आज शनिवार को संजय सोनी का अंतिम संस्कार होना था, लेकिन जैसे ही रूद्रप्रयाग पुलिस और रूद्रप्रयाग में मौजूद परिजनों ने चेतना सोनी का शव मिलने की सूचना दी तो निर्णय किया गया कि दंपत्ति संजय सोनी और चेतना सोनी का अंतिम संस्कार एक साथ ही किया जाएगा। अब तक उदयपुर के दंपत्ति संजय सोनी, पत्नी चेतना सोनी, राजगढ़ मध्यप्रदेश के दंपत्ति विशाल सोनी, पत्नी गौरी सोनी, सूरत निवासी 17 वर्षीय ड्रिमी के शव बरामद हो चुके हैं। Rudraprayag bus accident

उदयपुर के 3 लोग सहित 7 लोग अब भी लापता

  1. रवि भावसार निवासी शास्त्री सर्किल उदयपुर, उम्र 28 वर्ष (टूर ऑपरेटर)
  2. ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंदा, उदयपुर उम्र 48 वर्ष (सूरत में ज्वैलरी व्यापारी)
  3. सुशीला सोनी निवासी उदयपुर उम्र 77 वर्ष एडवोकेट (संजय सोनी की मां)
  4. मयूरी निवासी सूरत उम्र 24 वर्ष
  5. मौली सोनी निवासी सूरत उम्र 19 वर्ष
  6. चेष्ठा निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत उम्र 12 वर्ष
  7. कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र उम्र 54 वर्ष

क्लिक कर पढ़ें : चारधाम पर गए उदयपुर के यात्रियों की बस अलकनंदा नदी में गिरी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan newsRudraprayag bus accidentRudraprayag bus accident udaipur pilgrimsRudraprayag bus accident: Advocate Soni and his wife will be cremated togetherudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur pilgrims bus accident in rudraprayaguttarakhand rudraprayag bus accident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .