AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर के यात्रियों की बस अलकनंदा नदी में गिरी : 20 लोग सवार थे, तीन की मौत, 9 लापता, 8 रेस्क्यू किए गए

Lucky Jain by Lucky Jain
June 26, 2025
Reading Time: 3 mins read
Udaipur pilgrim bus fell into Alaknanda river uttarakhand rudraprayag bus accident


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर के वकील संजय सोनी और गोगुंदा के ललित सोनी के परिवार सदस्य और रिश्तेदार 10 दिन पहले चारधाम यात्रा पर निकले थे, नदी में गिरने से पहले जो बस से कूद गया, वह बच गया

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरूवार सुबह तीर्थयात्रियों की बस अलकनंदा नदी में गिर गयी। ज्यादातर तीर्थयात्री उदयपुर शहर के वकील संजय सोनी और उदयपुर गोगुंदा निवासी सूरत के ज्वैलर ललित सोनी के परिवार से थे। ये सभी 10 दिन पहले चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। सभी तीर्थयात्री बद्रीनाथ जा रहे थे, तभी इनकी बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 20 लोग सवार थे। अनियंत्रित बस नदी में गिरी, इस दौरान कुछ यात्रियों ने कूद कर जान बचायी, जिनके चोटें आयी हैं। जिनमें 3 के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 9 लापता हैं। रूद्रप्रयाग की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है।

ललित सोनी की बहन-बहनोई राजगढ़, मध्यप्रदेश निवासी गौरी (41), विशाल सोनी (42) और सूरत निवासी 17 वर्षीय ड्रीमी के शव बरामद हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में बस के नदी में गिरने से पहले जो कूद गया, वही बच पाया है। जिन्हें रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। Udaipur pilgrim bus fell into Alaknanda river

रेस्क्यू किए गए बस चालक ने जानकारी दी कि बस में 19 तीर्थयात्री और मैं खुद (चालक) सहित 20 लोग सवार थे। सभी आज बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे। बुधवार को केदारनाथ दर्शन किए थे, इसके बाद रूद्रप्रयाग में स्टे किया था। आज रूद्रप्रयाग से ब्रदीनाथ धाम के लिए निकले थे। रास्ते में पीछे से एक ट्रक ने भीषण टक्कर मारी, इससे बस सीधे अलखनंदा नदी में जा गिरी। कुछ लोगों ने बस की खिड़कियों से कूदकर जान बचायी, जो घायल हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकि लोग बस सहित नदी में गिरे हैं।

इन 8 घायलों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया

  1. दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान – उम्र 42 वर्ष
  2. हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 45 वर्ष
  3. ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 46 वर्ष
  4. अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 49 वर्ष
  5. भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 43 वर्ष
  6. भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 7 वर्ष
  7. पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 10 वर्ष
  8. सुमित कुमार (बस चालक), निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार – उम्र 23 वर्ष

मृतकों की पहचान

  1. विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 42 वर्ष
  2. गौरी सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 41 वर्ष
  3. ड्रिमी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 17

लापता व्यक्तियों के नाम जिनकी तलाश जारी

  1. रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 28 वर्ष
  2. ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंदा, उदयपुर राजस्थान – उम्र 48 वर्ष
  3. संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 55 वर्ष
  4. मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 24 वर्ष
  5. चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 52 वर्ष
  6. मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात – उम्र 19 वर्ष
  7. चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 12 वर्ष
  8. कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 54 वर्ष
  9. सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 77 वर्ष

गोगुंदा निवासी ललित सोनी सूरत में ज्वैलर हैं

एडवोकेट संजय सोनी के रिश्तेदार कुंदन सोनी और ललित सोनी के बहनोई फतहलाल सोनी ने बताया कि बस में एडवोकेट संजय सोनी, उनकी पत्नी, मां, बहन भावना, उनके पति ईश्वर, बेटियां ड्रीमी और चेष्ठा, कंवरसाब ललित सोनी, उनकी पत्नी, दोनों बेटियां मयूरी और मौली, ललित सोनी की बहन मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी गौरी पत्नी विशाल सोनी और उनका लड़का पार्थ, अंकल की बेटी सिरोही निवासी टीनू उर्फ दीपिका, उदयपुर के शास्त्री सर्किल निवासी रवि भवसार कुल 19 तीर्थयात्री, और चालक सहित कुल 20 लोग थे। सभी 10 दिन पहले ही चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए थे। गोगुंदा निवासी ललित सोनी का सूरत में ज्वैलरी का व्यापार है। Udaipur pilgrim bus fell into Alaknanda river

परिजन रूद्रप्रयाग के लिए हुए रवाना

ललित सोनी के भाई विजय सोनी हादसे की सूचना मिलते ही फ्लाइट के जरिए रूद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गए हैं। गांव में मातम का माहौल है। इधर संजय सोनी के भाई और बेटा भी उदयपुर से रवाना हो गए हैं। रवि भवसार की बहन डिम्पल भवसार भी रूद्रप्रयाग के लिए रवाना हुई हैं। वहीं इधर कोर्ट में भी एडवोकेट संजय सोनी को लेकर सभी वकील चिंतित हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: Alaknanda riverar live newsbadrinath dhambus accidentchardham yatralatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur pilgrim bus accidentUdaipur pilgrim bus fell into Alaknanda riverUdaipur Policeuttarakhand rudraprayag bus accident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .