AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चिंताजनक सड़क हादसे: उदयपुर में एक साल में 541 लोगों की हुई मौत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 12, 2025
Reading Time: 1 min read
road safety committee meeting udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर-पिंडवाड़ा और अहमदाबाद हाइवे पर ब्लैक स्पॉट्स भी बन रहे हादसे का कारण

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले में पिछले एक साल में दो हजार से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई है। इन हादसों में 541 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा अपने आप में चिंता का विषय है। सोमवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस बात को लेकर चिंता जताई गई।(road accidents in udaipur)

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताने के साथ ही जिला कलेक्टर नमित मेहता की मौजूदगी में हुई बैठक में उदयपुर-पींडवाड़ा और उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर ब्लैक स्पॉट्स पर संभावित खतरे को लेकर भी चर्चा की गई।(road accidents in udaipur)

सांसद रावत ने कहा कि उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर 6 ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने केंद्र सरकार ने 100 करोड़ का बजट जारी किया है। उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर पांच ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के लिए भी जल्द बजट स्वीकृत करवाया जाएगा। बैठक में चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने सडक हादसों में कमी लाने आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

हाइवे किनारे अतिक्रमण भी हादसे का कारण बन रहे

राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया ने हाईवे पर ओवरलोडिंग और अतिक्रमण की तरफ अधिकारियों का ध्यान दिलाया। गरासिया ने कहा कि हाइवे किनारे अतिक्रमण के कारण भी हादसे होते रहते है। इनको सख्ती से हटाया जाए साथ ही हाइवे सहित विभिन्न सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाने में निर्धारित मानकों की पालना की जाए।

मामूली बारिश में अहमदाबाद हाइवे पर भर जाता पानी

ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर मामूली बारिश में पानी भरने से लोगों को होने वाली परेशानी की तरफ अधिकारियों का ध्यान दिलाया। मीणा ने कहा कि तकनीकी खामी के चलते बारिश का पानी भरने से हाइवे पर घंटों जाम लगना आम समस्या बन चुकी है। विधायक ने हाइवे के साथ ही शहरी क्षेत्र की सड़कों पर तकनीकी खामियों का मामला भी उठाया। बैठक में एडीएम सिटी वारसिंह व नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेः उदयपुर.पिंडवाड़ा और अहमदाबाद हाइवे पर आए दिन होते है हादसे

उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर भीषण हादसे, 8 वाहन टकराए, महिला सहित 4 लोगों की मौत

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindirajasthan newsroad accidents in udaipurroad safety committee meeting udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .