AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर भीषण हादसे, 8 वाहन टकराए, महिला सहित 4 लोगों की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
May 8, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur ahmedabad accident 8 vehicle collides, 4 dead, uncontrolled trailer hits the car and roadways bus


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाईवे पर हादसे ऐसे हुए जैसे कोई खतरनाक फिल्मी सीन चल रहा हो

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे एनएच-48 पर परसाद थाना क्षेत्र में जैन होटल के पास गुरूवार को 800 मीटर की दूरी में एक के बाद एक हुए दो भीषण हादसों में महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गयी, वहीं दो गंभीर घायल हैं, अन्य वाहन सवार भी घायल हुए हैं। हादसे में पहले एक ट्रेलर ने रॉन्ग साइड कार को टक्कर मारी, इसके ठीक बाद 800 मीटर की दूरी पर ही टायर फटने ये बेकाबू हुए ट्रेलर ने रोडवेज बस, एक ट्रेवल्स बस और तीन कारों को टक्कर मारी। हादसे के बाद मौके चीख-पुकार मच गयी। udaipur ahmedabad highway accident 8 vehicle collides, 4 dead, uncontrolled trailer hits the car and roadways bus. वीडियो पर क्लिक कर देखें बेकाबू ट्रेलर ने कारों को रौंदा:-

सूचना पर सराड़ा डीएसपी चांदमल सिंगारिया, परसाद थानाधिकारी उमेश चन्द्र मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। तेज बारिश के चलते पुलिस को कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। डीएसपी चांदमल सिंगारिया ने बताया कि दो अलग-अलग हादसों में मरने वाले चारों लोग सूरत निवासी है। दोनों हादसों में सूरत निवासी हरीश पुत्र अमरावल, नीरज पुत्र पारिख, नीरज और एक अज्ञात महिला की मौत हुई है। वहीं नीरज की पत्नी अमी और मिनेश पुत्र हरीश गंभीर घायल हैं।

तेज रफ्तार और बारिश से स्थिति हुई खराब

हाईवे पर 800 मीटर की दूरी पर एक के बाद एक वाहनों की भीषण टक्कर से ऐसे हादसे हुए मानो कोई फिल्मी सीन चल रहा हो। परसाद थानाधिकारी उमेश चन्द्र ने बताया कि गुरूवार शाम 4.30 बजे हाईवे पर जैन होटल के सामने एक एक ट्रेलर और कार में टक्कर से एक्सीडेंट हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार में चार-पांच लोग फंस गए थे। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया था। सूचना पर थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।

पुलिस कार में फंसे घायलों को निकाल ही रही थी कि इसी हाईवे पर 800 मीटर की दूरी पर पुलिया के पास बेकाबू ट्रेलर एक रोडवेज बस और एक ट्रेवल्स बस और तीन कारों को टक्कर मारता चला गया। इस हादसे में तीन-चार लोग घायल हुए। पुलिस की एक टीम तत्काल यहां पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुचांया। हादसा इतनी भीषण है कि कार सवार गाड़ियों में बुरी तरह ही फंस गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident in udaipurar live newscar trailer accident in salumber udaipurlatest news in hindimajor accident in udaipurNH48 AccidentRajasthanrajasthan newssalumber newssalumber rajasthansalumber udaipurudaipurudaipur ahmedabad accident 8 vehicle collides 4 deadudaipur ahmedabad highway accidentUdaipur newsudaipur news updateuncontrolled trailer hits the car and roadways bus in udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .