AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं: विधानसभा का बजट सत्र

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 12, 2025
Reading Time: 3 mins read
Rajasthan Assembly Budget Session 2025


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में बुधवार शाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त एवं विनियोग विधेयक-2025 पर चर्चा का प्रत्युत्तर देते समय उदयपुर संभाग सहित प्रदेश भर के लिए कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संबोधित किया।(Rajasthan Assembly Budget Session 2025)

विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संबोधन से पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संबोधित किया। जूली ने भाजपा विधायकों की कुंभ यात्रा, किसान सम्मान निधि, जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड सहित विभिन्न विषयों पर काफी सवाल उठाए। इसके बाद जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन हुआ तो उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर भी खूब तंज कसे।

holi wishes shubhkamnayen- dev construction and the digvi enterprises badgaon udaipur

जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को आगामी वर्ष लॉटरी से भूखंड का आवंटन हो सकेगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा अनुसार विकास प्राधिकरण एवं उन शहरी मुख्यालयों पर स्थित नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्रों में 25 हजार वर्गमीटर तक के आवासीय व 10 हजार वर्गमीटर तक के गैर आवासीय पट्टे तथा 60 मीटर ऊंचाई तक के भवनों के निर्माण की अनुमति, नगर विकास प्रन्यास एवं उन शहरी मुख्यालयों पर स्थित नगर निगम एवं परिषद क्षेत्रों में 10 हजार वर्गमीटर तक के आवासीय एवं 5 हजार वर्गमीटर तक के गैर आवासीय पट्टे तथा 40 मीटर उचाई तक के भवन निर्माण की अनुमति दी जा सकेगी।

अन्य समस्त क्षेत्रों में 5 हजार वर्ग मीटर तक के आवासीय एवं 2 हजार 500 वर्ग मीटर तक के गैर आवासीय पट्टे तथा 30 मीटर ऊंचाई तक के भवन निर्माण की अनुमति स्थानीय स्तर पर जारी की जा सकेगी। साथ ही पुनर्गठन एवं उप विभाजन के प्रकरणों में पट्टा जारी करने की सक्षमता तक पुनर्गठन एवं उप विभाजन भी स्थानीय स्तर पर ही किया जाना प्रस्तावित किया गया है। जनहित की बड़ी घोषणा के रूप में मुख्यमंत्री ने नगर विकास प्रन्यास क्षेत्रों में आवासीय भूखंडों की नीलामी में समय ज्यादा लगने से अब प्रदेश में जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को आगामी वर्ष लॉटरी से भूखंड का आवंटन करने की घोषणा भी की है।

सब रजिस्ट्रार कार्यालय का समय सप्ताह में दो दिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रहेगा

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में अकृषि प्रयोजनार्थ रूपांतरण की प्रक्रिया में लगने वाले समय को 90 दिन से घटाकर 45 दिन करने की घोषणा भी की है। साथ ही रूपांतरण के अनुमोदन की शक्तियां संभागीय आयुक्त को दी गई है। विकास प्राधिकरणों एवं नगर विकास प्रन्यास क्षेत्रों में आवासीय भूखंडों की नीलामी में समय ज्यादा लगने से अब प्रदेश में जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को आगामी वर्ष लॉटरी से भूखंड का आवंटन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों के साथ ही चयनीत उप पंजीयक कार्यालयों (सब रजिस्ट्रार कार्यालय) का समय सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रहेगा।

holi wishes shubhkamnayen- dev construction and the digvi enterprises badgaon udaipur

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में ये बड़ी घोषणाएं भी की

प्रदेश में सड़कों के विस्तार, सुदृढ़ीकरण के लिए 820 करोड़ का बजट प्रावधान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सड़कों के विस्तार, सुदृढ़ीकरण के लिए 820 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इसमें उदयपुर संभाग में बांसवाड़ा चित्तौड़, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों की सड़कों और नदी पर पुल निर्माण की डीपीआर का काम भी शामिल है। बागीदौरा में भैरवजी मंदिर के पास अनास नदी पर पुल निर्माण के लिए 50 लाख की डीपीआर बनेगी। प्रदेश में पेयजल के लिए 70 करोड़ के काम होंगे। इसमें राजसमंद जिले के मोही कुंवारिया, बडारडा में जलपूर्ति योजना संवर्धन पर 14 करोड़ खर्च होंगे।

प्रदेश में 400 करोड़ के सिंचाई सुविधाओं संबंधी कार्य होंगे

जयपुर में कार्मिक विभाग की भूमि पर राज्य स्तरीय कार्यशाला के लिए ऑफिस कॉम्पलैक्स बनेगा। मुख्यमंत्री ने बालोतरा में नगर विकास प्रन्यास गठन की घोषणा भी की है। प्रदेश में खेल निदेशालय की स्थापना होगी। प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना शुरू होगी। पहले चरण में 5 हजार गांवों के लिए 300 करोड़ का बजट रखा है। देवनारायण कोष को बढ़ाकर 450 करोड़ किया गया है। प्रदेश में 400 करोड़ के सिंचाई सुविधाओं संबंधी कार्य होंगे। उन्होंने सीएनजी एवं पीएनजी पर वैट दर घटाकर 7.5 प्रतिशत किये जाने की घोषणा भी की थी।

मेनार (उदयपुर) में रूरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्य करवाए जाएंगे

राजस्थान फाउंडेशन के नए चेप्टर शुरू करना प्रस्तावित। प्रदेशवासियों खासकर युवाओं को सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों से परिचय करवाने भारत एवं राजस्थान पहचान भ्रमण कार्यक्रम शुरू होगा। डेडिकेटेड थैलेसीमिया सेंटर की स्थापना होगी। प्रदेश में विभिन्न जिलों में पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य हांंगे। इसमें बांसवाड़ा के भैरवजी मंदिर भवानपुरा आनंदपुरी भी शामिल है। उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़ सहित प्रदेश में 14 जिलों में स्थित आरटीडीसी की संपत्तियों को निजी क्षेत्र के सहयोग से कार्यशाली बनाया जाएगा। मेनार में रूरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्य करवाए जाएंगे। फुलवारी की नाल के ईको सेंसेटिव जोन के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

holi wishes shubhkamnayen- dev construction and the digvi enterprises badgaon udaipur

शिक्षकों, वन विभाग में कार्मिक व पटवारियों की भर्ती होगी

प्रदेश में आगामी वर्ष में 10 हजार शिक्षकों, वन विभाग में 750 कार्मिक व 4 हजार पटवारियों की भर्ती होगी। प्रदेश में 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती होगी। जो युवा प्रथम बार संगठित क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करते है उनको प्रोत्साहन देने 50 हजार रूपए तक मासिक वेतन प्राप्त करने वाले नवनियुक्त युवाओं को एकबारीय सहायता के रूप में 10 हजार रूपए उपलब्ध करवाने मुख्यमंत्री युवा रोजगार प्रोत्साहन योजना शुरू होगी।

सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग एंड करियर काउंसलिंग स्थापित होंगे

उदयपुर, जयपुर व भरतपुर में 100-100 करोड़ की लागत से सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग एंड करियर काउंसलिंग स्थापित होंगे। प्रधानमंत्री इंटरशीप प्रोग्राम या नेशनल एप्रीनटीशीप प्रोग्राम जोइन करने पर बेरोजगारी भत्ते के स्थान पर युवाओं को 6 हजार रूपए प्रतिमाह स्टाइपंड का विकल्प मिलेगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान शुरू होगा। Rajasthan Assembly Budget Session 2025

प्रदेश में नव गठित आठ जिलों में पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलेंगे

प्रदेश में नव गठित आठ जिलों में पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलेंगे। बांसवाड़ा के घाटोल में नवीन महाविद्यालय खुलेगा जबकि राजसमंद में नवीन कृषि महाविद्यालय खुलेगा। राजसमंद में निष्क्रमणीय पशुपालक आवासीय विद्यालय व गोमरख धाम बाड़मेर में आदर्श वेद विद्यालय खुलेगा। मजदूर परिवारों के बच्चों के लिए राजस्थान राज्य मुक्त विद्यालय के अन्तर्गत ऑन डिमांड परीक्षा प्रणाली शुरू होगी।

आरके चिकित्सालय, राजसमंद में कार्डियोलॉजी यूनिट की स्थापना होगी

राजसमंद के आरके चिकित्सालय में कार्डियोलॉजी यूनिट की स्थापना होगी। कमला नेहरू हॉस्पिटल कांकरोली सैटेलाइट चिकित्सालय में क्रमोन्नत हुआ। बड़ीसादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया। सालमगढ़ प्रतापगढ़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया गया। झाड़ोल के डया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा। गोगुंदा में ट्रॉमा सेंटर खुलेगा।

प्रदेश में 25 नई नगर पालिका बनेगी, इनमें उदयपुर संभाग में अरनोद प्रतापगढ़ शामिल है। प्रदेश में 4 नगरीय निकायों को क्रमोन्नत किया गया है। इनमें निम्बाहेड़ा शामिल है। उपरेड़ा राशमी में कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय खुलेगा। राजसमंद में जिला कारागृहों को शहर से बाहर स्थानान्तरित किया जाएगा। प्रदेश में 50 नए प्राथमिक स्कूल खुलेंगे। 100 क्रमोन्नत होंगे।

प्रदेश में सीवरेज,ड्रेनेज,पार्क बस स्टैंड सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें घाटोल बांसवाड़ा बस स्टैंड, राजसमंद शहर में सीवरेज लाइन की डीपीआर, राजसमंद में मुख्य सड़कों के किनारे सौन्दर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण के काम भी शामिल है। Rajasthan Assembly Budget Session 2025

यह भी पढ़े : राजस्थान बजट में पिछले दिनों ये बड़ी घोषणाएं हुई थी

राजस्थान बजट 2025-26: भजनलाल सरकार के बजट में नहीं खुला रेवड़ियों का पिटारा, हुई नपी-तुली घोषणाएं

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: budget session of rajasthan assemblybudget session of the rajasthan assemblychief minister bhajan lal sharmachief minister bhajan lal sharma rajasthancm Announcements in rajasthan vidhansabhaCM Bhajan Lal Sharmaiifa awards 2024 jaipurlatest news in hindiLeader of Opposition Tikaram Julie Rajasthan Assemblymany Announcements made by Chief Minister bhajan lal sharmarajasthan assembly budget sessionrajasthan budget 2025-2026rajasthan newsvidhansabha 2025vidhansabha rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .