ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट की घोषणा की : इसमें बांसवाड़ा, डुंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ और चित्तौड़गढ़ के धार्मिक स्थल शामिल होंगे
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज बुधवार को भजनलाल सरकार में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बतौर वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। भजनलाल सरकार ने अपने इस दूसरे पूर्ण बजट में सभी सेक्टर्स पर ध्यान रखते हुए जनहित की कई घोषणाएं की है। बजट में युवाओं के रोजगार पर फोकस करते हुए दीया कुमारी ने राजस्थान रोजगार नीति-2025 लाने और 1 लाख 25000 पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की है। बजट में उदयपुर, जयपुर सहित विभिन्न शहरों में नाईट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अलग से प्रावधान किया है। rajasthan budget 2025-26 deputy cm diya kumari presents state budget
दीया कुमारी ने किसानों के लिए कृषि कनेक्शन संबंधित आगामी एक साल में 50 हजार कृषि कनेक्शन और पांच लाख घरेलू कनेक्शन देने की घोषणा की है। सौर उर्जा के प्रोत्साहन के लिए बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सूर्यघर योजना से निशुल्क बिजली योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिल रही है, उन्हें पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से 150 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाए। प्रदेश के खनन कार्यों को ध्यान में रखते हुए उदयपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस की स्थापना होगी।
बजट की ये हैं मुख्य घोषणाएं
पेयजल
- आगामी वर्ष बीस लाख घरों में कनेक्शन देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल हेतु 425 करोड़ के काम होंगे।
- मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन ; शहरी द्ध के तहत 5830 करोड़ के काम होंगे
ऊर्जा
- 50 हजार कृषि कनेक्शन और पांच लाख घरेलू कनेक्शन दिए जांएगे।
- 765 केवी का एक, 400 केवी के पांच, 220 केवी के 13 और 132 केवी के 28 और 33/11 केवी के 133 जीएसएस बनेंगे।
- मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत निशुल्क सोलर प्लांट लगाकर 150 यूनिट प्रति माह बिजली निशुल्क दी जाएगी।
सड़क
- सड़कों के विकास के लिए 5000 करोड़ से अधिक के काम होंगे।
- उदयपुर के गोगुंदा से रामपुरा चौराहा तक वाया मजावद, धार 39 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 65 करोड़ 25 लाख रूपए खर्च होंगे।
- सलूंबर से बांसवाड़ा 93 किलोमीटर स्टेट हाईवे डीपीआर निर्माण के लिए 1 करोड़ 40 लाख रूपए खर्च होंगे।
- उदयपुर के बलीचा तिराहे पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण होगा, जिस पर 50 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- रिंगरोड : चित्तौड़गढ़ में गंगरार बाईपास और बेंगू बाईपास निर्माण पर 51 करोड़ 5 लाख रूपए खर्च होंगे।
- नौ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर साठ हजार करोड़ 60000 रूपए खर्च होंगे।
- सड़कों के पेचवर्क पर 6000 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- प्रत्येक विधानसभा में 10-10 करोड़ रूपए से नॉन पैचेबल सड़क कार्य होंगे।
- 5 हजार से अधिक आबादी वाले 250 गांवों में 500 करोड़ की लागत से अटल प्रगति पथ बनेंगे।
- डूंगरपुर-बांसवाड़ा सहित 15 शहरों में रिंगरोड निर्माण के लिए डीपीआर बनाने पर 50 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर में सेक्टर रोड के लिए 575 करोड़
- जयपुर की ट्रेफिक व्यवस्था सुधार में 250 करोड़ खर्च होंगे, इसके अलावा जयपुर में बने बीआरटीएस कोरिडोर को हटाया जाएगा।
- 500 नयी रोडवेज बसें जीसीसी मॉडल पर उपलब्ध कराएंगे, साथ ही शहरी क्षेत्रों के लिए 500 बसें राजकीय शहरी ट्रांसपोर्ट कोरर्पोरेशन के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे।
जयपुर मेट्रो : 12000 करोड़ की लागत से सीतामाता औद्योगिक क्षेत्र से अंबावाड़ी एवं विद्याधर नगर टोडी मोड़ तक विस्तार होगा, साथ ही जगतपुरा, वैशालीनगर के लिए डीपीआर बनेंगी।
क्षेत्रीय ग्रामीण विकास विभाग
- पंच गौरव योजना के तहत 5 वर्ष में 550 करोड़ खर्च होंगे।
- एससी/एसपी एवं टीएसपी फंड 1750 करोड़ किया गया है।
- स्वामित्त योजना में 2 लाख परिवारों को पट्टे दिए जाएंगे।
नगरीय विकास विभाग
- पार्किंग, रिनोवेशन, रेजीडेंशियल फ्लैट, बस स्टैंड आदि के विस्तार एवं विकास के लिए 780 करोड़ खर्च होंगे। इसके तहत उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी में 200 फ्लैट की आवासीय योजना पर 20 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- झाड़ोल में रोडवेज बस स्टैंड का कार्य होंगा।
- सीवरेज, ड्रेनेज, सेनीटेशन, वेस्ट डिस्पोजल पर 12500 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
पर्यटन संस्कृति
- राजस्थान टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैपेसिटी बिल्डिंग फंड से प्रदेश में 750 करोड़ रूपए के काम होंगे।
- प्रदेश में पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने 975 करोड़ रूपए के काम होंगे।
- नाईट टूरिज्म को बढ़ावा देने उदयपुर, जयपुर सहित विभिन्न शहरों में 100 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- पीछोला, जयसमंद सहित विभिन्न जलाशयों में पीपीपी मोड पर वाटर स्पोर्ट्स सुविधा विकसित होगी।
- प्रदेश में वेडिंग डेस्टिनेशन के रूपए में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी पर 125 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- उदयपुर, जोधपुर में ट्रेवल मार्ट का आयोजन होगा।
- बेणेश्वर धाम, रामेश्वर घाट एवं बीगोद संगम को त्रिवेदी संगम के रूपए में विकसित करने पर 65 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- उदयपुर के जगत शिरोमणि मंदिर एवं सलूंबर के तेजानंद बिहारी जी के मंदिर सहित प्रदेश में धार्मिक स्थलों के विकास पर 57 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट बनेगा, जिसमें त्रिपुरा सुंदरी, मानगढ़ धाम, बेणेश्वर धाम, सीतामाता अभयारण्य, ऋषभदेव जी मंदिर, गौतमेश्वर मंदिर, मातृकुंडिया मंदिर को ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट में शामिल कर इन पर 100 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना में अब यात्रियों को एसी ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
युवा विकास एवं कल्याण
- 500 करोड़ के विवेकानंद रोजगार सहायता कोष की स्थापना होगी। रोजगार शिविर लगाए जाएंगे।
- आगामी वर्ष में 125000 पदों पर भर्तियां होंगी। निजी क्षेत्र में 1 लाख 50000 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
उच्च शिक्षा एवं स्पोर्ट्स
- उदयपुर के कानोड में कॉलेज खुलेगा।
- उदयपुर, जयपुर और जोधपुर वैदिक गुरूकुल एवं वैदिक पर्यटन केन्द्र की स्थापना होगी।
- 1500 विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित होगी।
- उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर व अजमेर संभाग में पैरा स्पोर्ट्स के लिए स्पेशल स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स बनेंगे। उदयपुर संभाग में स्पोर्ट्स स्कूल संबंधी काम होंगे।
- उदयपुर में लैक्रोस एकेडमी की स्थापना होगी।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रशिक्षकों को भूमि आवंटित की जाएगी।
- तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा लागू होगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
- समस्त जिलाचिकित्सालयों में डायलिसिस सुविधा के लिए दस बैड सुविधा रहेगी।
- गोगुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सेटेलाइट चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। गोगुंदा में ट्रोमा सेंटर बनेगा।
- आगामी वर्ष 750 चिकित्सकों और 1500 पैरामेडिकल कार्मिकों के पद स्रजित होंगे।
- फिट राजस्थान अभियान पर 50 करोड़ रूपए खर्च होंगे। नवीन आयुष नीति लायी जाएगी।
सामाजिक सुरक्षा
- सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली पेंशन अब 1250 रूपए प्रति माह होगी।
- गिग वर्कर्स एवं अनऑर्गेनाइज्ड डवलपमेंट फंड स्थापित कर 350 करोड़ का प्रावधान
- विभिन्न जिलों में छात्रावास आवासीय विद्यालय खुलेंगे।
- प्रत्येक ब्लॉक में उच्च माध्यमिक विद्यालय या महाविद्यालय में लक्ष्मीबाई केन्द्र स्थापित होगा।
- लखपति दीदी श्रेणी में 20 लाख महिलाओं को लाने का लक्ष्य।
कानून व्यवस्था
- राजस्थान नागरिक सुरक्षा अधिनियम लाएंगे। इससे प्रदेश में सर्विलांस एवं सुरक्षा तंत्र मजबूत होगा।
- 3500 नवीन पुलिस पद स्रजित होंगे।
- पुलिस की विभिन्न इकाईयों के किए 500 वाहन रिप्लेसमेंट के तहत उपलब्ध होंगे।
- बीडीएस के लिए 150 पदों सहित 531 पद का स्रजन होगा।
- अवैध रूप से रह रहे विदेशियों व अवैध प्रवासियों के लिए 100 बंदी क्षमता का डिटेंशन सेंटर बनेगा।
कृषि
- राजस्थान वाटर ग्रिड कोरपोरेशन की स्थापना होगी, जिसमें आगामी वर्ष में करीब 4000 करोड़ रूपए के काम होंगे।
- विभिन्न जिलों में एनीकट निर्माण एवं मरम्मत पर 500 करोड़ खर्च होंगे।
- पीएम कृषि सम्मान निधि में अब प्रति वर्ष 9000 रूपए मिलेंगे।
- राजस्थान कृषि विकास योजना में 1350 करोड़ के काम होंगे।
पर्यावरण
- मिशन हरयालो राजस्थान के तहत 10 करोड़ पौधे लगाएंगे।
- उदयपुर के अमरख जी महादेव वन क्षेत्र में लेपर्ड सफारी विकसित होगी।
बजट की ये हैं मुख्य घोषणाएंडिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


