जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में गुरूवार को प्रश्नकाल के दौरान कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या करने सहित कई मुद्दों पर बहस के बीच हंगामे की स्थिति बनी।(Case of suicide of coaching students in Kota)
कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के आत्महत्या का मामला उठाया। धारीवाल के सवाल के जवाब में गृह विभाग ने जानकारी दी कि विगत एक वर्ष में कोटा में कोचिंग प्राप्त कर रहे कुल 19 छात्रों ने आत्महत्या की है। सदन में सरकारी की तरफ से जवाब देते हुए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि काउंसलर्स और साइकोलॉजिस्ट के लिए हरी झंडी मिल गई है।(Case of suicide of coaching students in Kota)
खींवसर ने कहा कि गाइडलाइन में कोचिंग सेंटर पर काउंसलर होना जरूरी है, कोचिंग सेंटर को लेकर विधेयक लाया जा रहा है। 27000 बच्चों को हमने पिछले दिनों काउंसलिंग भी दी। मंत्री के जवाब पर प्रतिपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और इस बात को लेकर सदन में हंगामे की स्थिति बनी।
अन्य मुद्दें भी सदन में उठे
राजसमंद से विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने साइबर अपराधों की रोकथाम का मुद्दा उठाया।गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि डीग, अलवर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर जोन में साइबर अपराध है। इसका प्रभाव अन्य जिलों में पड़ा इसके उपाय के लिए साइबर थाने स्थापित किए। एंटीवायरस अभियान चला गया और अपराधियों की पहचान करके उनकी संपत्ति तोड़ने का काम किया है।
क्लिक कर यह भी पढ़े: बच्चे को कोचिंग के लिए भेज रहे हो कोटा तो यह खबर जरूर पढ़ लें
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


