AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मंत्री किरोड़ी ने अनुशासनहीनता के नोटिस का दिया जवाब : बोले कार्रवाई का अधिकार प्रदेशाध्यक्ष के पास

Lucky Jain by Lucky Jain
February 12, 2025
Reading Time: 1 min read
Minister Kirodi lal meena phone tapping issue meena replied to bjp state president about notice of indiscipline


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाने के बाद घिरे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मिले अनुशासनहीनता के नोटिस का जवाब आज दे दिया है। बुधवार को एक कार्यक्रम में आए किरोड़ीलाल मीणा ने मीडिया से बातचीत में यह तो नहीं बताया कि उन्होंने संगठन को भेजे जवाब में क्या लिखा, लेकिन उन्होंने कहा कि मेरे से गलती हुई, जिस गलती के कारण नोटिस मिला, उसका जवाब मैंने प्रदेशाध्यक्ष को दे दिया है। अब वे मेरे जवाब से संतुष्ट है या नहीं, इस पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ही प्रतिक्रिया दे सकते हैं, कार्रवाई में बारे में मैं या मंत्री झाबर सिंह या मुख्यमंत्री कोई और नहीं बता सकता। Minister Kirodi lal meena phone tapping issue meena replied to bjp state president about notice of indiscipline

किरोड़ीलाल मीणा ने कहा पति-पत्नी के बीच की बातें किसी तीसरे को नहीं बतायी जाती, मैंने भी अपना जवाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को दे दिया है। आगे की कार्रवाई नेतृत्व तय करेगा। पार्टी में किसी बात पर नाराजगी के सवाल पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा नाराजगी तो मेरी गोलमा से भी होती है और वो भी मुझे से नाराज होती है, लेकिन अंत में साथ बैठते हैं। मेरी बात उन्हें अनुशासनहीनता लगी तो उन्होंने नोटिस दिया, मैंने उसका जवाब दे दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान किरोड़ी बोले कि वे पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं, तभी पार्टी ने उनको टिकट दिया है और तभी वे विधायक बने हैं, मंत्री बने हैं।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : पिछले दिनों एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान किरोड़ीलाल मीणा ने यह दिया था बयान

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsBJP Rajasthanbjp state president madan rathoreKirodi Lal Meena phone tapping issuekirodi lal meena replied to bjp state president about notice of indisciplinelatest news in hindiMinister Kirodi lal meenaMinister Kirodi lal meena phone tapping issueMinister Kirodi lal meena phone tapping issue meena replied to bjp state president about notice of indisciplinephone tapping issueRajasthanrajasthan bjprajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .