शासन सचिव ने देखी राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इस बार 26 जनवरी को उदयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुक्रवार को अंतिम चरण में रही। आमजन 25 जनवरी को फतहसागर की पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुष्प प्रदर्शनी, ड्रोन शॉ और सैन्य प्रदर्शनी भी देख सकेंगे।(state level republic day udaipur)
शासन सचिव डॉ.जोगाराम ने शुक्रवार दोपहर फतहसागर की पाल पहुंचकर यहां 25 जनवरी को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां देखी। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलेक्टर अरविंद पोसवाल और यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने शासन सचिव को तैयारियां और कार्यक्रम संबंधित जानकारी दी। (state level republic day udaipur)

पाल पर ड्रोन शॉ भी होगा
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को शाम 6.30 बजे फतहसागर की पाल पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को अंतिम चरण की तैयारियां चल रही है। पाल पर आमजन सैन्य प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी। पाल पर सेना के टैंक, तोप रखे गए है और शस्त्र भी प्रदर्शित करने अलग से गैलेरी तैयार की गई है। जहां से आमजन नजदीक से हथियारों को देख सकेंगे। फतहसागर की पाल पर ड्रोन शॉ भी होगा। राज्य स्तरीय समारोह 26 जनवरी को गांधी ग्राउंड में होगा।

31 जनवरी तक देख सकेंगे पुष्प प्रदर्शनी
फतहसागर की पाल पर 25 जनवरी से 31 जनवरी तक पुष्प प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। इसमें विभिन्न प्रजाती के रंग बिरंगे फूलों को देखने का और उनकी खूबसूरती को करीब से महसूस करने का मौका मिलेगा। शुक्रवार को पाल पर पुष्प प्रदर्शनी की तैयारियां चलती रही।
क्लिक कर यह भी पढ़े : बच्चों को कोचिंग के लिए भेज रहे हैं कोटा तो ये खबर जरूर पढ़ लें
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


