दक्षिण राजस्थान में पहली बार ऐसी दुर्लभ बीमारी का इस प्रकार की तकनीक से किया गया उपचार: कार्डियक सर्जन डॉ. रमेश पटेल की टीम ने किया सफल ऑपरेशन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले में 13 वर्षीय बच्चे मास्टर भावेश में मिली दुर्लभ बीमारी “एबरनैथी मालफॉर्मेशन” का गीतांजली हॉस्पिटल में कार्डियक सर्जन डॉ. रमेश पटेल और उनकी टीम ने बिना चीरे के सफल ऑपरेशन कर उपचार किया है। डॉक्टर्स की टीम ने एक घंटे के भीतर पैर की नस के माध्यम से मालफॉर्मेशन को चिन्हित किया और उसे डिवाइस द्वारा बंद कर दिया, ऑपरेशन के तुरंत बाद बच्चे के ऑक्सीजन स्तर में सुधार हुआ और हृदय की पंपिंग क्षमता भी बेहतर हो गई। दक्षिण राजस्थान में ऐसा पहली बार है, जब इतनी जटिल और दुर्लभ बीमारी का बिना चीरा इस तकनीक से सफलतापूर्वक इलाज किया गया हो। Rare Disease Abernethy Malformation successfully treated at Geetanjali Hospital udaipur by dr. ramesh patel
इस बीमारी में आंतों का खून लीवर में जाने की बजाय शॉर्ट सर्किट होकर सीधे हृदय में चला जाता है
डॉ. रमेश पटेल ने बताया कि 13 वर्षीय बालक मास्टर भावेश को उसके परिजन गीतांजली हॉस्पिटल लेकर आए थे। बच्चे को सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही थी और वह काफी कमजोर था। हमने बच्चे की तत्काल जांच की, विभिन्न टेस्ट के बाद पता चला कि मास्टर भावेश दुर्लभ बीमारी एबरनैथी मालफॉर्मेशन से ग्रसित है। इस बीमारी में आंतों का खून लीवर में जाने की बजाय शॉर्ट सर्किट होकर सीधे हृदय में चला जाता है, जिससे शरीर में अमोनिया का स्तर बढ़ जाता है। यह स्थिति लीवर और हृदय दोनों के फेल होने का कारण बन सकती है।
बीमारी के चिह्नित होने के बाद डॉक्टर्स की टीम ने बच्चे का तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। डॉ. रमेश पटेल और उनकी टीम में शामिल डॉ. सीताराम, डॉ. गौरव, डॉ. दिलीप, डॉ. रोहित, और डॉ. महेंद्रु ने एक घंटे के भीतर पैर की नस के माध्यम से मालफॉर्मेशन को चिन्हित किया और उसे डिवाइस द्वारा बंद कर दिया। ऑपरेशन के तुरंत बाद बच्चे के ऑक्सीजन स्तर में सुधार हुआ और हृदय की पंपिंग क्षमता भी बेहतर हो गई।
यह डॉक्टर्स की टीम के लिए भी बड़ा ही अनोखा केस था
डॉक्टर रमेश पटेल ने कहा दक्षिण राजस्थान में ऐसी दुर्लभ बीमारी का इस तकनीक से उपचार पहली बार किया गया है। यह हम डॉक्टर्स की टीम के लिए भी बड़ा ही अनोखा केस था। गीतांजली हॉस्पिटल में मौजूद एडवांस तकनीक की मशीनों के जरिए हम बीमारी को जल्द से जल्द चिह्नि कर सके और समय रहते हमने बच्चे का ऑपरेशन कर उसका सफलतापूर्वक इलाज कर सके।
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने बताया कि गीतांजली कार्डियक सेंटर ऐसे जटिल उपचार के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस तरह के इलाज मेट्रो सिटीज में देखने को मिलता है। बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए गीतांजली हॉस्पिटल ने बच्चे का निशुल्क उपचार किया गया है। गीतांजली हॉस्पिटल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और डॉक्टर्स व स्टाफ के साथ मरीजों के इलाज के लिए सदैव तत्पर है।
यह भी पढ़ें : हार्ट के ट्यूमर का बिना चीरा लगाए किया सफल ऑपरेशन


