AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हार्ट के ट्यूमर का बिना चीरा लगाए किया सफल ऑपरेशन: दक्षिण राजस्थान में पहली बार हुई ऐसी सर्जरी

Lucky Jain by Lucky Jain
November 19, 2024
Reading Time: 1 min read
heart tumor operation with selective coiling technique done by dr ramesh patel cardiac surgeon of geetanjali hospital udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गीतांजली हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट एंड सर्जन डॉक्टर रमेश पटेल की टीम ने किया ऑपरेशन: 25 साल की रोगी को मिला नया जीवन

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हार्ट के ट्यूमर का बिना चीरा लगाए सफल ऑपरेशन हो जाए तो मरीज और परिजन की चिंता काफी कम हो जाती है, गीतांजली हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। 25 वर्षीय महिला मरीज के हार्ट के ट्यूमर का डॉ. रमेश पटेल की टीम ने बिना चीरा लगाए सिलेक्टिव कोइलिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सफल ऑपरेशन किया है। महिला मरीज अब स्वस्थ्य है। दक्षिण राजस्थान के मेडिकल क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्यों कि दक्षिण राजस्थान में पहली बार ऐसा सफल ऑपरेशन हुआ है। (geetanjali hospital udaipur)

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने बताया कि 25 वर्षीय एक महिला पिछले दो महीनों से छाती में तेज दर्द, दिल की धड़कन में अनियमितता और घबराहट की समस्या से परेशान थी। उसके परिजन महिला को गीतांजली हॉस्पिटल लेकर आए। यहां डॉक्टर रमेश पटेल ने मरीज की जांच की, इकोकार्डियोग्राफी से पता चला कि महिला के हार्ट के लेफ्ट लेफ्ट वेंट्रिकल में 30mm का बड़ा ट्यूमर है। यह काफी गंभीर स्थिति थी और अब तक दक्षिण राजस्थान में इस तरह के ट्यूमर के इलाज के लिए ओपन हार्ट सर्जरी ही की जाती थी।

हार्ट ट्यूमर जैसी गंभीर समस्याओं का इलाज अब बिना बड़ी सर्जरी के संभव

डॉक्टर रमेश पटेल ने पूरे केस पर स्टडी कर कम जोखिम वाली एक नयी तकनीक “सिलेक्टिव कोइलिंग” के बारे में मरीज व उसके परिजनों से बात की, जिसमें बिना चीरा लगाए ऑपरेशन संभव था। कम जोखिम को देखते हुए मरीज और परिजन तैयार हो गए। डॉ. रमेश पटेल की टीम ने बिना सर्जरी के ट्यूमर की रक्त आपूर्ति को रोकने के लिए सिलेक्टिव कोइलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया। इस प्रक्रिया में ट्यूमर को खून पहुंचाने वाली नस को सिलेक्टिवली ब्लॉक कर दिया गया, जिससे ट्यूमर की वृद्धि रुक गई और उसे निष्क्रिय किया जा सका। इस नई विधि से सर्जरी की जटिलता और जोखिम को कम किया गया। यह तकनीक दक्षिण राजस्थान में पहली बार अपनाई गई थी।

इस टीम ने किया ऑपरेशन : डॉ. रमेश पटेल, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. गौरव मित्तल, डॉ. सनी और डॉ. योगिता की टीम ने मिलकर यह जटिल ऑपरेशन सिर्फ एक घंटे में पूरा किया और मरीज को नया जीवन दिया। डॉ. रमेश पटेल ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और अच्छा स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है। इस तकनीक से हार्ट ट्यूमर जैसी गंभीर समस्याओं का इलाज अब बिना बड़ी सर्जरी के संभव है, जिससे मरीज की रिकवरी जल्दी होती है और सर्जरी से जुड़े जोखिम भी कम हो जाते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbest cardiologist in udaipurbest cardiology hospital geetanjali hospital udaipurcardiologist Dr Ramesh Patelcardiologist in udaipurdr ramesh patel cardiac surgeongeetanjali hospital udaipurGMCH Udaipurheart tumorheart tumor operation with selective coiling techniqueheart tumor operation with selective coiling technique done by dr ramesh patel cardiac surgeon of geetanjali hospital udaipurselective coiling techniqueudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .