AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

साहित्यकारों का हुआ समागमः वरिष्ठ पत्रकार वर्मा को पत्रकारश्री उपाधि से नवाजा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 7, 2025
Reading Time: 1 min read
Nathdwara Sahitya Mandal Bhagwati Prasad Devpura Memorial and National Children's Literature Festival


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह सम्पन्न

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नाथद्वारा के साहित्य मण्डल में भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति एवं दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह सोमवार को संपन्न हुआ।(Nathdwara Sahitya Mandal)

समारोह में उदयपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश वर्मा को पत्रकारश्री उपाधि से नवाजा गया। राजेश वर्मा पिछले लंबे समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे है और कई समाचार पत्रों में काम कर चुके हैं। इस अवसर पर कई साहित्यकारों और कलाकारों को मानद उपाधियों से अलंकृत भी किया गया।(Nathdwara Sahitya Mandal)

बाल साहित्य भूषण उपाधि से कर्नल प्रवीण शंकर त्रिपाठी नोएडा, मीनू त्रिपाठी नोएडा और पारस चंद जैन देवली सहित कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। मांडगायक हिदायत खां चुई को ताराचंद भंडारी स्मृति सम्मान एवं लोक कला मर्मज्ञ की उपाधि प्रदान की गई।

लेखकों ने साहित्यिक विषयों पर विचार प्रस्तुत किए

जगजितेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बाल साहित्य और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण और नई पीढ़ी के प्रति जागरूकता का उदाहरण बनते हैं। समापन सत्र में विभिन्न साहित्यिक विषयों पर लेखकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सुरेंद्र सार्थक,वीरेंद्र लोढ़ा,आनंद प्रजापति, ओमप्रकाश आजाद भरतपुर ने साहित्य संवर्धन पर विचार रखे। श्यामप्रकाश देवपुरा, पं.ओमप्रकाश पांडे, कुमारी सृष्टि मिर्जापुर भी मौजूद थे।

विभिन्न कृतियों का हुआ विमोचन

विमला नागला, ऋचा रावत,रेखा लोढ़ा, नरेंद्र निर्मल ने आलेख प्रस्तुत किए। साहित्यकार नगेन्द्र कुमार मेहता की बाल कविताओं का संग्रह हम बालक लड्डू गोपाल, मीनू त्रिपाठी की हरियाली की ओर, वेद प्रकाश अग्निहोत्री की पकड़ा गया प्रभात और श्यामपलट पांडे की धरती ने मनाया त्योहार कृतियों का विमोचन हुआ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: #AR Live News#udaipur newsBhagwati Prasad Devpura Memorial and National Children's Literature Festival Nathdwaralatest news in hindinathdwara newsNathdwara Sahitya MandalNational Children's Literature Festival in nathdwaerarajsamand newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .