- देशी विदेशी प्रतिनिधियों सहित 3 हज़ार से अधिक लोगों ने किया अवलोकन
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्टॉल का दौरा कर हिन्दुस्तान जिंक के संचालन के 3डी ऑगमेंटेड रियलिटी टूर का लिया अनुभव
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में हिंदुस्तान जिंक की स्टॉल वहां आए हजारों लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी समिट के दौरान हिन्दुस्तान जिंक स्टॉल का दौरा किया और कंपनी के संचालन के 3डी आधारित रियलिटी बेस्ड वॉकथ्रू का अनुभव किया। “एट द कोर ऑफ द क्लीन एनर्जी ट्रान्जिशन” थीम पर आधारित स्टॉल पर जीवन की धातुओं. जिंक, लेड और सिल्वर के फ्यूचर और इससे जुड़ी टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया। मर्सिव और इंटरैक्टिव प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन के कारण हिंदुस्तान जिंक (Vedanta Hindustan Zinc) की स्टॉल सर्वश्रेष्ठ बनी।
केंद्रीय गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, युगांडा, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, वेनेजुएला जैसे विभिन्न देशों के राजदूत, राज्य के गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगों के प्रतिनिधि, विद्यार्थियों, ग्राहक और व्यापार भागीदारों ने इंटरैक्टिव प्रदर्शनों के माध्यम से क्लीन एनर्जी ट्रान्जिशन के मूल का अनुभव किया। इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी के जरिए लोगों ने हिन्दुस्तान जिंक की खदानों में अर्थ मूविंग मशीनरी को चलाने का वास्तविक अनुभव किया, अंडरग्राउण्ड मशीनरी संचालन काफी रोमांचित करने वाला था।
जिंकी रोबोट ने तस्वीरे खींचकर यादों को संजोया
इंटरैक्टिव जिंकी रोबोट ने स्टॉल पर आने वालो की तस्वीरें खींचकर और यादगार स्मृति चिन्ह प्रदान की। स्टॉल पर प्रीमियम उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जिनमें विशेष उच्च श्रेणी का जिंक, एशिया का पहला कम कार्बन वाला ग्रीन जिंक इकोजेन, डाई.कास्टिंग मिश्रधातु, लेड, सिल्वर और उदयपुर में दुनिया के सबसे पुराने जिंक खनन स्थलों में से एक का अयस्क शामिल था। विशेष रूप भीलवाड़ा में दुनिया के सबसे बड़े अंडरग्राउण्ड जिंक माइनिंग और चित्तौड़गढ़ में दुनिया के सबसे बड़े एकमात्र जिंक-लेड स्मेल्टर के 3डी आधारित अनुभव को सराहा गया। वेदांता के केयर्न ऑयल एंड गैस ने अपनी उन्नत ड्रोन तकनीक और वर्चुअल रियलिटी-आधारित प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया, जो बाड़मेर के मंगला में अपने परिचालन में सुरक्षा को बढ़ा रहा है।
सामुदायिक पहल की महिलाओं ने ब्लॉक प्रिंटिंग कौशल प्रदर्शन किया
वेदांता हिंदुस्तान जिंक की सामुदायिक सरोकार की योजनाओं के तहत समिट में आयीं सामुदायिक पहल की महिलाओं ने लाइव कला और शिल्प प्रदर्शनी प्रस्तुत की, महिलाओं ने अपने अजरक और ब्लॉक प्रिंटिंग कौशल का प्रदर्शन किया। राजस्थान में 8000 युवा खेल प्रतिभाओं को तराशने वाली जिंक फुटबॉल अकादमी के अनुभव के लिए वीआर.आधारित फुटबॉल गेम ने स्टॉल में एक और इंटरैक्टिव आयाम जोड़ा। समिट का मुख्य आकर्षण वेदांता के हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्थापित किए जाने वाले दुनिया के पहले जिंक पार्क की घोषणा थी।


