AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

परंपरा, पैलेस और पथराव: विश्वराज सिंह बोले- ये प्रशासन का फेलियर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 26, 2024
Reading Time: 2 mins read
mewar royal family dispute Vishwaraj Singh mewar could not Dhuni darshan city palace gate closed today also


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिटी पैलेस के गेट आज भी बंद, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ के तिलक दस्तूर के दूसरे दिन मंगलवार को भी वे अब तक धूणी दर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्हें सिटी पैलेस के गेट खुलने का इंतजार है, सिटी पैलेस के गेट आज मंगलवार को भी बंद है, कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जाब्ते सहित मौके पर हैं। mewar royal family dispute

न्यायालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर उदयपुर) ने विवाद की स्थिति को देखते हुए विवादित स्थल सिटी पैलेस स्थित बड़ी पोल से धूणी व जनाना महल तक जाने के रास्ते व धूणी वाले स्थान को कुर्क किया जाकर घंटाघर थानाधिकारी को रिसीवर नियुक्त किया है।

देखते हैं कि अब प्रशासन आगे क्या करता है- विश्वराज सिंह

तिलक दस्तूर के बाद परंपरा के तहत धूणी दर्शन नहीं कर पाए विश्वराज सिंह मेवाड़ ने इसके लिए स्थानीय प्रशासन को भी जिम्मेदार और कमजोर बताया है। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कानूनी रूप से और परंपरा के तौर पर हर तरह से धूणी दर्शन करना मेरा हक है। मैं वहां सिर्फ धूणी दर्शन करने गया था, लेकिन प्रशासन की कमजोरी के कारण ऐसा नहीं हो सका। हम देर रात तक पैलेस के गेट के बाहर बैठे रहे, पैलेस के अंदर से बाहर खड़े लोगों पर पथराव हुआ, कांच की बोतलें फेंकी गयीं। पुलिसकर्मियों सहित हमारे समर्थन में आए लोग घायल हुए। जिला प्रशासन की ओर से सिटी पैलेस के मुख्य द्वारा पर नोटिस चस्पा कर घंटाघर थानाधिकारी को रिसीवर नियुक्त किया। अब देखना है कि प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है।

आज मंगलवार को समोरबाग में मीडिया से बातचीत में विश्वराजसिंह मेवाड़ ने साफ कह दिया कि मैं यदि दर्शन नहीं कर पाता हूं तो यह प्रशासन की फेलियर है। कल एक खास अवसर था इसलिए दर्शन करने जाना उचित था। पूजा स्थल पर जाने से किसी को रोक नहीं सकते। हम तो मंदिर के दर्शन कर वापस आ रहे। मेरा पूरा हक बनता की मैं वहां जाकर धोक लगू। कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि मेवाड़ के लोग गलत चीज के खिलाफ आवाज उठा रहे है। कानून हाथ में नहीं लेना है, मेरी यह अपील है। बीती रात की घटना को लेकर विश्वराजसिंह मेवाड़ ने कहा कि प्रशासन ने कल ढील बरती, प्रशासन के प्रयास नाकाफी रहे।

कलेक्टर बोले- दोनों पक्षों के पांच-पांच प्रतिनिधियों की सूची मांगी है

कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि ऐसे समय में प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है कि कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके हमने सभी प्रयास किए हैं। दोनों पक्षों के पांच-पांच प्रतिनिधियों की सूची मांगी है, ताकि दोनों पक्षों में बात कराई जा सके और रास्ता निकाला जा सके। हमने कुर्क की कार्रवाई का नोटिस सिटी पैलेस गेट पर चस्पा किया है। कानूनी कार्रवाई जारी है। पत्रकार के सवाल- विवादित संपत्ति कुर्क करने और रिसीवर नियुक्त करने के खिलाफ सामने वाला पक्ष कोर्ट जाता है तो ऐसी स्थिति में क्या होगा.? इसके जवाब में कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि कोर्ट में जाना सभी का अधिकार है। कोर्ट के आदेशों की पालना की जाएगी।

रात पौने दो बजे विश्वराज सिंह मेवाड़ सिटी पैलेस गेट से समोर बाग लौटे थे

सोमवार देर रात तक विश्वराजसिंह मेवाड़ और समाजजन धूणी दर्शन के इंतजार में जगदीश चौक क्षेत्र में बैठे रहे। जिला प्रशासन की और से सिटी पैलेस के मुख्य द्वारा पर नोटिस चस्पा कर घंटाघर थानाधिकारी को रिसीवर नियुक्त किया। उसके बाद जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने विश्वराज सिंह मेवाड़ और समाजजन से वार्ता की। उसके बाद सोमवार रात करीब पौने दो बजे विश्वराजसिंह मेवाड़ समारेबाग लौट आए।

बीती रात सिटी पैलेस के अंदर से अचानक हुआ पथराव

सोमवार रात जब विश्वराजसिंह मेवाड़ और समाजजन जगदीश चौक क्षेत्र में धूणी दर्शन के इंतजार में बैठे थे। इसी दौर जब कुछ लोग सिटी पैलेस के मुख्य द्वार के करीब पहुंच गए, इसी बीच सिटी पैलेस के अंदर से बाहर के खड़े लोगों पर पथराव शुरू हो गया। सिटी पैलेस के बाहर खड़े लोग, पुलिसकर्मियों ने भागकर सूरक्षित स्थान की शरण लेकर जान बचायी। हालांकि कुछ पुलिसकर्मी और यहां मौजूद कुछ लोग पत्थर लगने से घायल भी हुए।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : विश्वराज सिंह मेवाड़ का तिलक दस्तूर

my secret spices kitchen masala spieces company in udaipur rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscity palace udaipurLakshyaraj Singh Mewarlatest news in hindimahima kumari mewarMewar royal familymewar royal family disputemewar royal family dispute Vishwaraj Singh mewar could not Dhuni darshan city palace gate closed today alsomewar royal family property disputeudaipurudaipur city palaceUdaipur newsudaipur news updatevishvaraj singh mewar rajtilakVishwaraj Singh mewar could not Dhuni darshanVishwaraj Singh mewar could not Dhuni darshan in city palace

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .