AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पॉश इलाके के फ्लैट में दिनदहाड़े लूट: महिला से मारपीट कर उसे धक्का देकर भागे बदमाश

Lucky Jain by Lucky Jain
November 22, 2024
Reading Time: 1 min read
loot in udaipur two criminals robbed the lady in flat of apartment in posh area of udaipur in daylight


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुखेर थाना क्षेत्र के घरों-फ्लैट्स में हो रही ऐसी वारदातें : बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े दे रहे वारदातों को अंजाम, 20 दिन में दूसरी वारदात

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के भुवाणा स्थित राजकमल होटल के पीछे कमलश्री अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर स्थित फ्लैट में शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश घर से जेवर-नकदी लेकर फरार हो ही रहे थे कि घर में रहने वाली महिला आ गयी। बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की उनका पर्स भी छीन लिया और फिर उन्हें धक्का देकर घर से लूटे जेवर-नकदी लेकर फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी आए, महिला को उठाया और संभाला, इसके बाद घबरायी महिला ने पूरी घटना बतायी और सुखेर थाना पुलिस को सूचना दी। (loot in udaipur) पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

पीड़िता भुवाणा स्थित कमलश्री अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर के 301 फ्लैट निवासी ज्योति शर्मा ने बताया कि उनके पति सुभाष शर्मा पेसिफिक हॉस्पिटल भीलों के बेदला में ऑपरेशन थिएटर इंचार्ज हैं। आज शुक्रवार को पति काम से भीलवाड़ा गए थे, बच्चा स्कूल गया था, सुबह करीब 11 बजे महिला कुछ सामान लेने घर पर ताला लगाकर निकलीं। वे एक घंटे में करीब 12 बजे सामान लेकर वापस आयीं और जैसे ही घर में दरवाजे पर पहुंची, टूटा हुआ ताला देखकर घबरा गयीं।

महिला ज्योति ने जैसे ही घर के अंदर जाने के लिए दरवाजा खोला, अंदर से बदमाश बाहर निकले, ज्योति ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बाहर निकले दोनों बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर उनका पर्स छीना और धक्का देकर वहां से फरार हो गए। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो महिला ने पूरी घटना बतायी। महिला घर के अंदर गयी तो पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था और बदमाश अलमारी के रखे जेवर-नकदी भी लूट ले गए।

my secret spices kitchen masala spieces company in udaipur rajasthan

20 दिन में दूसरी वारदात

सुखेर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की यह दूसरी वारदात है। 5 नंवबर को पॉश कॉलोनी न्यू अशोक विहार में बदमाश घर में घुसकर वृद्धा को बंधक लाखों के जेवर-नकदी लूट ले गए थे। अब 20 दिन बाद सुखेर थाना क्षेत्र के ही राजकमल होटल के पीछे पॉश एरिया स्थित कमलश्री अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया है। loot in udaipur two criminals robbed the lady in flat of apartment in posh area of udaipur in daylight

क्लिक कर यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने वृद्धा को बंधक बनाया और लूट ले गए लाखों के जेवर-नकदी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindiloot and theft in flat bhuwana udaipurloot in udaipurloot in udaipur two criminals robbed the lady in flat of apartment in posh area of udaipur in daylighttwo criminals robbed the lady in flatudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .